फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A 50-foot-tall effigy of Ravana will be burnt on Vijayadashami.

चैंपियंस ट्रॉफी : विरोरा सुपर राइजिंग और पाली टीम सेमीफाइनल में पहुंची

Fri, 09 Oct 2026 12:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
A 50-foot-tall effigy of Ravana will be burnt on Vijayadashami.
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर खिलाड़ी को सम्मानित करते मैच आयोजक
ललितपुर। भारत क्रिकेट क्लब की जिला स्तरीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता चैंपियंस ट्रॉफी के छठे दिन जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। रोमांचक मुकाबलों में विरोरा सुपर राइजिंग और पाली ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। विरोरा की जीत में धारांश जैन और पाली की जीत में अंश ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनों को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

पहले क्वार्टर फाइनल में विरोरा सुपर राइजिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 165 रन बनाए। धारांश जैन ने 35 गेंदों पर 70 रन की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइगर क्रिकेट क्लब मऊ की टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 149 रन ही बना सकी। विरोरा की ओर से विनायक पाठक और देवेंद्र राजा ने तीन-तीन विकेट लिए। शानदार बल्लेबाजी के लिए धारांश जैन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें पवन परमार ने पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन

दूसरे क्वार्टर फाइनल में स्पोर्ट्स स्टेडियम (बी) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की, लेकिन पूरी टीम 20 ओवर में 85 रन पर सिमट गई। पाली की ओर से अंश ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाली की टीम ने 11 ओवर में दो विकेट खोकर मुकाबला जीत लिया। वेद तिवारी ने 37 और अड्डू यादव ने नाबाद 28 रन बनाए। गेंदबाजी में चार विकेट लेने वाले अंश को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें आदित्य सेंगर ने पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकाबले में अंपायर की भूमिका लखन रैकवार और सचिन ने निभाई। इस दौरान स्टेडियम कोच अजहर अंसारी, पुष्पेंद्र राजा बरदेही, प्रतीक श्रीवास्तव, अभिनव तोमर, संकेत कुशवाहा सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed