फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A 50-bed critical care block will be built for the treatment of critically ill patients.

Lalitpur News: गंभीर मरीजों के उपचार को बनेगा 50 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक

Wed, 24 Jun 2026 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
A 50-bed critical care block will be built for the treatment of critically ill patients.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिले में जल्द ही क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण कार्य शुरू होगा। 50 बेड के इस अस्पताल के लिए शिक्षा विभाग ने मई माह में स्वास्थ्य विभाग को भूमि हस्तानांतरित कर दी है। ऐसे में अब अस्पताल के निर्माण का रास्ता साफ हो चुका है। पेड़ों की कटान के लिए वन विभाग से एनओसी लेने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
जनपद में भूमि के अभाव में गंभीर मरीजों को उपचार देने के लिए शासन ने वर्ष 2022 में क्रिटिकल केयर ब्लॉक की सुविधा दी थी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग से प्रस्ताव मांगा था। इस पर शासन से स्वीकृति मिल गई थी। मगर भवन के निर्माण में भूमि के अभाव बाधा बन गया था। इससे निर्माण कार्य लटक गया। जिसके कारण गंभीर मरीजों को उपचार की सुविधा नहीं मिल पा रही थी। अब चार वर्ष बाद क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शिक्षा विभाग से बीते माह में जमीन स्वास्थ्य विभाग को आवंटित कर दी गई थी। इसके निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। शेष प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि निर्माण स्थल पर लगे पेड़ों का कटान किया जाना है। इसके लिए संबंधित विभाग को पत्राचार किया गया है। पेड़ों का कटान होते ही निर्माण कार्य शुरु किया जाएगा। इससे गंभीर मरीजों को रेफर करने की समस्या का समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन

---
ब्लॉक बनने से मिलेंगी यह सुविधाएं
क्रिटिकल केयर ब्लॉक 50 बेड का होगा। इसमें हृदय रोग, सांस, हेड इंजरी, चोट, सर्जरी समेत अन्य गंभीर बीमारियों के मरीजों को उपचार मुहैया कराया जाएगा। इसमें उपचार के साथ ही आपात स्थिति में सिजेरियन प्रसव की सुविधा होगी। यूनिट में ऑपरेशन थिएटर, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, आईसीयू, लिफ्ट, आपातकालीन वार्ड, आर्थो विंग, सर्जरी विंग समेत अन्य सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
क्रिटिकल केयर ब्लॉक के निर्माण की शुरु करने की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। पेड़ों का कटान होने के बाद निर्माण कार्य शुरु किया जाएगा। - डॉ. विशाल जैन, मीडिया प्रभारी, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed