फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   प्रसव के दौरान जच्चा व बच्चा की मौत, हड़कंप

प्रसव के दौरान जच्चा व बच्चा की मौत, हड़कंप

Wed, 18 Jun 2014 05:32 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Wed, 18 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। जिला महिला चिकित्सालय में प्रसव के दौरान जच्चा व बच्चा की मौत हो गई, जिसको लेकर अस्पताल परिसर में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

नाराहट अंतर्गत ग्राम डोंगरा कलां निवासी चांदनी सहरिया (20 वर्ष) पत्नी इंद्रराज सहरिया को प्रसव पीड़ा होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा ले जाया गया। जांच के दौरान पता चला कि चांदनी के पेट में जुड़वां बच्चे हैं। चिकित्सकों ने एक बच्चे का प्रसव करा दिया। इसी दौरान अधिक रक्तस्त्राव के चलते प्रसूता की हालत बिगड़ गई। हालात अनियंत्रित होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला महिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। मंगलवार सुबह 3 बजकर 45 मिनट पर उसे महिला अस्पताल लाया गया। जहां चांदनी ने दूसरे मृत बच्चे को जन्म दिया। प्रसूता की हालत नाजुक देख डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। तीमारदारों ने रुपये न होने की बात कहकर प्रसूता को झांसी ले जाने से इंकार कर दिया। चिकित्सकों ने एंबुलेंस का बंदोबस्त करके प्रसूता को उसमें लिटाया तो तीमारदार नदारद हो गए। इसी दौरान प्रसूता ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस को घटना की सूचना भेजी गई। काफी देर बाद परिजन अस्पताल आए और शव लेकर गांव चले गए। इस घटनाक्रम के दौरान चिकित्सालय परिसर में हड़कंप मचा रहा। मालूम हो कि जच्चा व बच्चा की सुरक्षा को लेकर स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत अनेक योजनाएं संचालित हो रहीं हैं। एनआरएचएम के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की देखभाल से लेकर संस्थागत प्रसव कराने की व्यवस्था है लेकिन, धरातल पर सभी लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

चोरी की दो बाइक समेत धरा गया अंतरराज्यीय वाहन चोर
ललितपुर। संदिग्ध तत्वों की धरपकड़ को चलाए जा रहे वाहन चेकिंग के विशेष अभियान के दौरान एक अंतरराज्यीय वाहन चोर थाना जाखलौन पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके कब्जे से इंदौर से चोरी की गई दो बाइक बरामद की गई हैं।
विज्ञापन

संदिग्ध तत्वों की धरपकड़ के लिए आईजी कानपुर जोन के निर्देश पर जनपद में तीन शिफ्टों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार शाम छह बजे जाखलौन थानाध्यक्ष आरसी दीक्षित अपने हमराह राघवेंद्र अवस्थी एवं संजीव वर्मा के साथ ग्राम पिपरई तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बाइक सवार एक युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी करके उसे दबोच लिया। पकड़े गए युवक ने पुलिस को अपना नाम अरविंद उर्फ अरबू निवासी ग्राम धौर्रा थाना जाखलौन बताया। उसके कब्जे से बाइक बरामद की गई। पूछताछ के दौरान पता चला कि यह बाइक उसने इंदौर मध्य प्रदेश के थाना देवास क्षेत्र से चुराई थी। बाद में उसकी निशानदेही पर इंदौर के थाना देवास क्षेत्र से चुराई गई बगैर नंबर की बाइक बरामद की गई। थानाध्यक्ष का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी शातिर वाहन चोर है। वह इंदौर से वाहनों की चोरी करके यहां पर उसकी बिक्री करता है। हाल ही में वह वाहन चोरी के एक मामले में इंदौर की जेल से जमानत पर रिहा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपहरण की घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद
ललितपुर। जाखलौन थाना क्षेत्र अंतर्गत बंदरगुढ़ा के जंगलों में दो राहगीरों के अपहरण के मामले में पुलिस ने एक आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया।
बीते 23 मई को जाखलौन अंतर्गत ग्राम बंदरगुढ़ा निवासी दो राहगीर युवकों का बदमाशों ने फिरौती के लिए तमंचे की नोंक पर अपहरण कर लिया था। पुलिस ने जंगल में मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर अपहृत युवकों को मुक्त करा लिया था। वारदात में शामिल दूसरा आरोपी केहर सिंह निवासी ग्राम मथुराडांग थाना बार ने पिछले दिनों अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। जाखलौन थानाध्यक्ष ने न्यायालय की अनुमति से केहर सिंह को रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर बंदरगुढ़ा के जंगलों से वारदात में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा बरामद कर लिया।

कार्रवाई को भटक रही महिला
ललितपुर। कस्बा मदनपुर निवासी एक महिला गांव के दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भटक रही है। पीड़िता ने आईजी कानपुर जोन को प्रार्थना पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है।

ग्राम मदनपुर निवासी चंद्रकली का आरोप है कि गांव स्थित बस स्टैंड के पास स्थित मकान व छप्पर के नीचे वह चाय नाश्ता व किराने की दुकान संचालित कर परिवार का भरण पोषण करती है। बीते 12 जून को गांव के एक दर्जन लोग उसके मकान व दुकान वाली भूमि पर स्वामित्व जताते हुए कब्जा करने की धमकी देने लगे। थाने में शिकायत करने पर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उसे भगा दिया। इसके बाद वह दुकान बंद करके गांव स्थित दूसरे मकान में चली गई। 13 जून की सुबह आकर देखा कि दुकान व मकान की दीवारें टूटी थी। दुकान में रखा हजारों का सामान व नकदी नदारद थी। पीड़िता का कहना है कि पुलिस अधिकारियों को भी प्रार्थना पत्र दे चुकी है। फिर भी दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed