{"_id":"25-43462","slug":"Lalitpur-43462-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"शान ए शौकत से निकला जुलूस ए गौसिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शान ए शौकत से निकला जुलूस ए गौसिया
Lalitpur
Updated Fri, 14 Feb 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ललितपुर। नगर में शान ए शौकत से जुलूस ए गौसिया निकाला गया। गोविंदनगर मस्जिद से निकाले गए इस जुलूस में सुन्नी समुदाय के लोगों ने बढ़- चढ़कर भाग लिया। बच्चे व युवा गौस मुहम्मद के नारे लगाते चल रहे थे।
गोविंदनगर स्थित मदीना मस्जिद से बड़े पीर अब्दुल कादिर जीलानी बगदादी कीपैदाइश के अवसर पर सभी मस्जिद के पेश इमामों की अगुवाई में शान ए शौकत से जुलूस निकाला गया। गोविंदनगर, नदीपुरा, आजादचौक, सावरकर चौक, घंटाघर, कसाई मंडी होते हुए जुलूस बाबा सदनशाह की पाक दरगाह में पहुंचा। यहां आयोजित तकरीरी कार्यक्रम में जामा मस्जिद के पेश इमाम मोहम्मद उबैद रजा ने कहा कि बड़े पीर अब्दुल कादिर जीलानी ने पूरी दुनिया में इस्लाम के संदेश को फैलाया। अल्लाह ने उनको बलियों(अल्लाह के करीबी) का सरदार बनाकर दुनिया में भेजा। उनके जन्मोत्सव पर इराक के बगदाद में स्थित पाक दरगाह पर बड़ा मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें दुनियां के कौने-कौने से लाखों मुस्लिम पहुंचकर माथा टेकते हैं। सदनशाह मस्जिद के इमाम मुहम्मद असलम रजा ने कहा कि बड़े पीर की पैदाइश के अवसर पर अकीदतमंद लोग पकवान बनाकर गरीबों को बांटते हैं। उन्होंने लोगों से धार्मिक सौहार्द बनाए रखने की बात कही।
इस अवसर पर हाफिज मोमिन, हाफिज मुवीन, हाफिज सनी, हाजी बद्रूद्दीन, हाजी कदीर, हाजी मुहम्मद इसरार, सगीर खान धौर्रा, कमरूद्दीन कप्तान, मुहम्मद नदीम, मुहम्मद जाकिर, मुहम्मद नासिर, मुहम्मद सकील, मुहम्मद जुल्फिकार, मुम्मद मुनीर, साकिर अली, मुजीबुर रहमान, मुहम्मद आकिल, मुहम्मद वकील सहित बड़ी संख्या में धर्मानुयायी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कैलगुंवा तिराहे पर बनाए जाए ओवरब्रिज
ललितपुर। बुंदेलखंड अधिकार सेना के तत्वावधान में सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में कैलगुंवा तिराहे पर ओवरब्रिज बनाने की मांग की गई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नेशनल हाइवे 26 पर आवागमन का दबाव अधिक रहने के कारण कैलगुंवा जाने के लिए वाहन चालकों व लोगों को इंतजार करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में कई बार तो दुर्घटनाएं हो जाती हैं। गोविंद सागर बांध के पास कट ऑफ नहीं होने के कारण भी दुर्घटनाएं हो रही हैं। वक्ताओं ने कैलगुंवा तिराहे पर ओवरब्रिज व नेशनल हाइवे पर कट ऑफ बनाए जाने की मांग की है।
बैठक में जिला प्रभारी भरत सिंह राजपूत एडवोकेट, अभि जैन, विशाल, विक्रम सिंह राजपूत, राहुल साहू, विनीत, जाहर सिंह, अभिषेक कुमार सोनी, बहादुर सिंह, रामकुमार साहू, नरेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, आलोक राय, साहब सिंह राजपूत, दीपक पंडित, हरीराम झा, नीरज झा, कीरत प्रसाद, अरुण पाल, रानू राजपूत, संजू राजपूत सहित बड़ी संख्या में सेना के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बारिश के साथ गिरे ओले
ललितपुर। जनपद में बृहस्पतिवार शाम बारिश के साथ ओले गिरने से किसानों के सामने रबी की फसल बचाने का संकट खड़ा हो गया। पंद्रह दिन पहले भी बारिश होने से रबी की 25 प्रतिशत फसल नष्ट हो गई थी।
अत्यधिक बारिश से खराब हुई खरीफ की फसल का अब तक मुआवजा नहीं मिल पाया है, रबी की फसल भी बर्बाद होने की स्थिति में है। बृहस्पतिवार को ब्लाक बिरधा अन्तर्गत बेटना, सलैया, बनयाना, पिपरिया, कलौथरा, कलरव सहित अन्य गांवों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। महरौनी, मड़ावरा, जाखलौन के आसपास के गांव में भी ओले गिरने की खबरें हैं।