फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   पीएनबी में गल्ला व्यापारी के 25 हजार रुपये उड़ाए

पीएनबी में गल्ला व्यापारी के 25 हजार रुपये उड़ाए

Tue, 07 Jan 2014 05:49 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Tue, 07 Jan 2014 05:49 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली सदर से चंद कदम दूर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा के अंदर एक बदमाश ने गल्ला व्यापारी के बैग में ब्लैड मारकर 25 हजार रुपये पार कर दिए। दिनदहाड़े घटित इस वारदात से नागरिकों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

गल्ला मंडी स्थित फर्म ड्योढ़िया ट्रेडर्स के संचालक संदीप जैन पुत्र रूपचंद जैन निवासी चांदमारी दूसरी फर्म से प्राप्त तीन लाख 28 हजार 480 हजार रुपये के चेक का भुगतान लेने के लिए सुबह ग्यारह बजे तुवन चौराहा स्थित पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा पहुंचे। 11 बजकर 24 मिनट पर काउंटर पर मौजूद बैंक कर्मी ने पहले उन्हें 100 रुपये की दो गड्डी, 50 रुपये की एक गड्डी के रूप में 25 हजार रुपये का भुगतान किया। संदीप जैन ने 25 हजार रुपये काले रंग के बैग में डाल लिए, इसके बाद उसे शेष 3 लाख तीन हजार 480 रुपये दिए गए। तीन हजार 480 रुपये संदीप ने पैंट की जेब में रख लिए तथा जैसे ही उसने तीन लाख रुपयों की गड्डी बैग में डाली तो देखा कि बैग साइड में ब्लैड से कटा हुआ है। उसमें रखे 25 हजार रुपये नदारद मिले, उसने शोर मचाकर बैंक कर्मियों को बुलाया और घटना की जानकारी दी। लेकिन तब तक रुपये चुराने वाला बदमाश रफूचक्कर हो चुका था। भुक्तभोगी गल्ला व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक अनौरा के साथ कोतवाली सदर पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने बदमाश की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू की। पुलिस ने गल्ला व्यापारी की तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


बैंक के अंदर व बाहर मुस्तैद थी पुलिस
पंजाब नेशनल बैंक में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी के बैग से रुपये उड़ाने वाले बदमाश के दुस्साहस का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि घटना के समय जहां पुलिस विभाग के एक अफसर शाखा में मौजूद थे। वहीं, दूसरी ओर एक दारोगा व सिपाही शाखा के बाहर मुस्तैद थे। इसके बाद भी बदमाश चोरी की वारदात करके भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी की वारदात हुई
सीसीटीवी कैमरे में कैद
घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने पंजाब नेशनल बैंक शाखा में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इस दौरान
भुगतान काउंटर पर खड़े गल्ला व्यापारी संदीप जैन के पीछे लाइन में लगा व्यक्ति बैग को काटते हुए दिखाई दे रहा है। जांच में जुटी कोतवाली पुलिस के साथ स्वाट टीम फुटेज के आधार पर बदमाश का पता लगाने में जुटी है। दोपहर बाद बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन से कुछ संदिग्ध तत्वों की धरपकड़ की गई, लेकिन, देर शाम तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी।



बैंक को बनाया बदमाशों ने ठिकाना
ललितपुर। कोतवाली सदर से चंद कदम की दूरी पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में अब तक कई वारदातें हो चुकी हैं, इसके बाद भी सुरक्षा को लेकर बैंक व पुलिस प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया।
पीएनबी की एटीएम में सक्रिय बदमाश दर्जनों उपभोक्ताओं के एटीएम कार्ड बदलकर लाखों की जमापूंजी हड़पने में कामयाब रहे। बाद में जिले की पुलिस ने हरियाणा के गिरोह को पकड़कर एटीएम में हुईं घटनाओं के खुलासों का दावा तो कर दिया, लेकिन एक भी उपभोक्ता की पूंजी बरामद नहीं की गई। इन घटनाओं के बाद गल्ला व्यापारी विमलचंद जैन से बैंक शाखा के बाहर तीन लाख रुपये लूटकर भागे बदमाशों ने बैंक में ही रेकी की थी। मन्नू पेट्रोल पंप के निकट मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन, लूट की रकम बरामद नहीं हुईं। दस अक्तूबर को गल्ला व्यापारी का मुनीम लूटपाट का शिकार बनाया गया। अट्ठारह दिन बाद फिर उसी तरह की वारदात की पुनरावृत्ति की गई। 27 अक्तूबर को बैंक से पीछे लगे बदमाश महिला स्वास्थ्य कर्मी उषा भदौरिया से एक लाख रुपये लूट ले गए थे। एक पखवाड़ा पूर्व महरौनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टेनगा निवासी ग्रामीण से पांच लाख रुपये की लूटपाट के बाद पता चला कि घटना से पहले वह ग्रामीण भी पंजाब नेशनल बैंक शाखा में आया था। इन तमाम घटनाओं के बाद भी बैंक व पुलिस प्रशासन नहीं चेत रहा है।


वाहन चेकिंग तक सिमटी कार्रवाई
पंजाब नेशनल बैंक में घटित हो रही आपराधिक वारदातों को लेकर अमर उजाला ने 29 अक्तूबर 2013 को ‘ अनेक वारदातों का केंद्र बना बैंक’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था, जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय यादव ने बैंक के आसपास पुलिस बल की तैनाती के निर्देश जारी किए थे। लगातार हुई छापेमारी में बैंक के आसपास खड़े बेतरतीब वाहनों को जब्त करके संदिग्ध तत्वों को चेक किया गया, लेकिन बैंक की सुरक्षा को लेकर शुरू की गई पुलिस की मुहिम वाहन चेकिंग तक सिमट कर रह गई। आपराधिक वारदातों का क्रम अभी भी बदस्तूर जारी है।



इनका कहना है-
गनीमत रही पहले हुआ 25 हजार का भुगतान
‘अच्छा हुआ बैंक कर्मी ने गल्ला व्यापारी को पहले 25 हजार रुपये का भुगतान किया। यदि पहले तीन लाख रुपये दे दिए होते तो बदमाश उस पर भी हाथ साफ कर देते।’
अशोक अनौरा, अध्यक्ष गल्ला व्यापार मंडल ललितपुर।

बैंक में हो रही घटनाओं की हो उच्चस्तरीय जांच
‘पहले पीएनबी की एटीएम और अब बैंक शाखा के अंदर और बाहर घटित हो रही आपराधिक वारदातों की उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए। इस तरह की घटनाओं से व्यापारी वर्ग भयभीत है।’
प्रदीप जैन सतरवांस, महामंत्री जिला उद्योग व्यापार मंडल ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed