{"_id":"25-41616","slug":"Lalitpur-41616-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के हित में काम कर रही सपा: चंद्रपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के हित में काम कर रही सपा: चंद्रपाल
Lalitpur
Updated Tue, 24 Dec 2013 05:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर ननौरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से ही किसानों के हित में काम करती आ रही है। वर्तमान सरकार में भी किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है।
ननौरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डा. चंद्रपाल सिंह यादव ने सर्वप्रथम किसानों के मसीहा एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में राज्य सरकार ने किसानों के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रखी है। किसान दुर्घटना बीमा की धनराशि को बढ़ाकर पांच लाख रुपये करना सबसे अहम निर्णय है। एक किसान की मौत के बाद उसके परिवार की दशा दयनीय हो जाती है। यह धनराशि उसके परिवार को आर्थिक रूप से कमजोर नहीं होने देगी। इसके अलावा कई अन्य निर्णय किसानों के हित में लिए गए हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष तिलक सिंह यादव ने कहा कि वे किसान हितों के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करते रहेंगे। राज्य सरकार किसानों को मुफ्त सिंचाई का पानी मुहैया करवा रही है। यही नहीं किसानों को बीज व खाद भी समय से उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों के ऋण भी माफ किए गए हैं। आगे भी सरकार किसान हित में काम करती रहेगी। इस मौके पर सरकारी बैंक अध्यक्ष फूल सिंह यादव, सहकारी बैंक उपाध्यक्ष राजेश यादव, अमर सिंह, लाखन, रामकिशोर, मुलायम सिंह, लक्ष्मन सिंह, पप्पू यादव, भजन, मंजले राजा, मोटे राजा, हरचरण साहू, हर प्रसाद साहू, राम विलास, भागीरथ, हरिराम साहू, दयाशंकर घनश्याम, शिशुपाल आदि मौजूद रहे।