{"_id":"25-30734","slug":"Lalitpur-30734-25","type":"story","status":"publish","title_hn":" जादू के पीछे के वैज्ञानिक कारण बताए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जादू के पीछे के वैज्ञानिक कारण बताए
Lalitpur
Updated Thu, 07 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय संपूर्ण ग्रामीण लोकप्रियकरण कार्यक्रम के अंतिम दिन जादू के कार्यक्रम दिखाए गए। जादूगर ने अंधविश्वास को तोड़ने का प्रयास किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
ग्राम कुआतला के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जादूगर श्याम ने अनेक जादू दिखाए। इस दौरान उन्होंने जादू के पीछे के वैज्ञानिक कारणों को बताया। कैलाश शर्मा एवं रागनी गुप्ता ग्रुप ने वैज्ञानिक लोकगीत प्रस्तुत किए। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक अमित शुक्ला ने कहा कि वैज्ञानिक सोच से ही देश का वास्तविक विकास संभव है। इसके बाद कला, पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। कला एवं पोस्टर प्रतियोगिता में अखिलेश सिंह, राघवेंद्र राजपूत, आशिफ खान को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा सुमन कुशवाहा व ज्योति को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निबंध प्रतियोगिता में आंचल सिंह ठाकुर, दारा सिंह प्रजापति, कपिल राय क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। इसके अतिरिक्त निधि ठाकुर व भूपेंद्र बरार को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
किसान क्विज में सोवरन सिंह प्रथम, रमा देवी द्वितीय व हरीशंकर तृतीय रहे। नेहरू महाविद्यालय के प्रबंधक प्रदीप चौबे ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान श्रीमती देशकली नरवरिया, अंकित चौबे, हरीशंकर मिश्रा, श्रीमती उमारानी वैद्य, सोवरन सिंह, जगपाल सिंह, सीताराम विश्वकर्मा, रिषभ तिवारी, सत्येंद्र जैन, विमलेश सोनी, नीलम यादव, प्रियंका जैन, किरन जैन, निम्मी मित्तल, नरेंद्र सिंह, किरन राजा, वफाती खां, रिंकी ठाकुर आदि उपस्थित रहे। संचालन छक्कीलाल साहू ने किया। अंत में प्रधानाध्यापक सीताराम विश्वकर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।