फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Tiles on the new platform at the railway station have cracked, causing inconvenience to passengers.

Lalitpur News: रेलवे स्टेशन के नवीन प्लेटफार्म पर टाइल्स चटके, यात्री हो रहे परेशान

Tue, 27 Oct 2026 12:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Tiles on the new platform at the railway station have cracked, causing inconvenience to passengers.
रेलवे स्टेशन पर नए स्टेशन भवन के सामने  प्लेटफार्म एक पर लगे टूटे टाइल्स। संवाद
ललितपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल ललितपुर रेलवे स्टेशन पर नवीन निर्माण के बावजूद कई समस्याएं हैं। नए भवन के सामने प्लेटफॉर्म एक के टाइल्स चटक गए हैं और कई जगह धंस गए हैं। इससे यात्रियों को आवागमन में परेशानी हो रही है और वे गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं।
विज्ञापन


स्टेशन के नवीनीकरण और नए निर्माण कार्यों पर करोड़ों रुपये खर्च हुए हैं। तीसरी लाइन के तहत नए स्टेशन भवन के निर्माण में लगभग 13 करोड़ 71 लाख रुपये की लागत आई है। यहां एक 12 मीटर चौड़ा फुटओवरब्रिज भी बनाया गया है। इस फुटओवरब्रिज पर लिफ्ट लगाया जाना अभी प्रस्तावित है। प्लेटफॉर्म एक का विस्तारीकरण किया गया था। यहां नया टिन शेड, एलईडी और कोच डिस्प्ले लगाए गए थे। प्लेटफॉर्म पर बेंच, लाइटिंग और नए टाइल्स भी लगाए गए थे।
विज्ञापन


यात्रियों को असुविधा
नए टाइल्स अब चटक गए हैं और उखड़ने लगे हैं, जिससे यात्रियों को ठोकर लगने का खतरा है। स्टेशन के बाहर परिसंचरण क्षेत्र में भी कई जगह सीमेंट उखड़ गया है। मुख्य गेट के पास एटीएम और हनुमान मंदिर के पास सीवर लाइन के काम से सीमेंट उखड़ा है। सीवर लाइन की जाली पर एक टिन का टुकड़ा रखा गया है। इन स्थानों से निकलने में यात्रियों को दिक्कत होती है और वे अक्सर गिरकर चोटिल हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000000
प्लेटफार्म एक पर जहां टाइल्स चटक गए है या उखड़ रहे हैं, उन्हें संबंधित विभाग के माध्यम से जल्द ही बदलवाया जाएगा। अभी रेलवे स्टेशन पर कई कार्य हो रहे हैं, जिनके पूरा होने पर यात्रियों को सुविधाएं मिल सकेंगी।-मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed