फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Viraura Super Rising won the opening match by 15 runs.

Lalitpur News: विरौरा सुपर राइजिंग ने 15 रन से जीता उद्घाटन मुकाबला

Tue, 27 Oct 2026 01:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Viraura Super Rising won the opening match by 15 runs.
क्रिकेट मैच खेलते युवा खिलाड़ी -स्त्रोत आयोजक - फोटो : Archive
ललितपुर। नेशनल हाईवे के पास टीचर्स कॉलोनी में आयोजित अंडर-14 किड्स क्रिकेट ट्रॉफी केएनएस कप का शुभारंभ रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ। उद्घाटन मैच में विरौरा सुपर राइजिंग ने डबल ए सुपर जॉइंट्स को 15 रन से हराकर जीत दर्ज की। विरौरा सुपर राइजिंग के अनुज साहू ने बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

निशी क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ पर अविरल श्रीवास्तव ने ट्रॉफी का अनावरण किया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद नसीम ने टॉस कराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विरौरा सुपर राइजिंग ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 117 रन बनाए। अनुज साहू ने 51 और गट्टू ने 39 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। डबल ए सुपर जॉइंट्स की ओर से वेद यादव ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए डबल ए सुपर जॉइंट्स की टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 102 रन ही बना सकी। पवित्र प्रजापति ने 25 और पार्थ ने 17 रन का योगदान दिया। विरौरा सुपर राइजिंग के आकर्षण और दक्ष राजा ने तीन-तीन विकेट चटकाए। अनुज साहू ने दो विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अनुज साहू को मैन ऑफ द मैच चुना गया। विक्रम सिंह बुंदेला ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर अरुण प्रताप सिंह, पवन परमार,रत्नेश दीक्षित,राम प्रताप सिंह, पीएस परमार, विभांशु तिवारी, प्रतीक श्रीवास्तव, आदित्य ठाकुर, अभिनव तोमर और योगेश पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोट
छह टीमें ले रही हैं हिस्सा
अंडर-14 केएनएस कप में कुल छह टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इनमें विरौरा सुपर राइजिंग, डबल ए सुपर जॉइंट्स और अंश चैलेंजर शामिल हैं। देव स्पोर्ट्स, भारत क्रिकेट क्लब और जय अंबे ग्रुप भी प्रतियोगिता का हिस्सा हैं। इन टीमों के ओनर अजय राजा, जितेंद्र सिंह, नाती राजा और शिशुपाल राजा जैसे लोग हैं। अजय वर्मा, रामेश्वर सेन, पवन परमार, सुरेंद्र पटेल और जितेंद्र पटेल भी ओनर के रूप में जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed