{"_id":"6adfab8048cb01671e0d7eb3","slug":"up-board-board-releases-list-of-50-examination-centres-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-165795-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : 50 परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड ने की जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : 50 परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड ने की जारी
विज्ञापन
ललितपुर। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए केंद्रों का निर्धारण शुरू कर दिया है। बोर्ड ने जिले के लिए 50 परीक्षा केंद्रों की सूची ऑनलाइन जारी की है। इन केंद्रों पर 28 अक्तूबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं।
माध्यमिक शिक्षा विभाग फरवरी में प्रस्तावित बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में तेजी से जुटा है। इस बार करीब 35895 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 21093 और इंटरमीडिएट के 14802 परीक्षार्थी सम्मिलित हैं। विभाग ने पहले यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए केंद्र की सूची ऑनलाइन मांगी थी। जिले से 134 विद्यालयों ने बोर्ड की साइट पर अपनी आधारभूत सुविधाएं अपलोड की थीं। इसके बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील स्तर की छह समितियां गठित की गईं।
केंद्र निर्धारण प्रक्रिया
इन समितियों ने विद्यालयों में जाकर आधारभूत सुविधाओं का सत्यापन किया। सत्यापन के बाद सूची बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की गई थी। सोमवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 50 केंद्रों की सूची जारी कर दी। 28 अक्तूबर तक प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण जिला विद्यालय निरीक्षक करेंगे। जनपदस्तरीय केंद्र निर्धारण समिति की संस्तुति के बाद 6 नवंबर तक सूची बोर्ड को ऑनलाइन अग्रसारित की जाएगी। इसके बाद बोर्ड परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी करेगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पचास केंद्रों की सूची जारी की है। आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद 6 नवंबर तक बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन अग्रसारित की जाएगी। इसके बाद केंद्रों की अंतिम सूची जारी होगी।
ओमप्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
-- -- -- -- -- -- --