फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   लाउंड्री में सियार घुसने से मचा हड़कंप

लाउंड्री में सियार घुसने से मचा हड़कंप

Fri, 28 Dec 2012 05:30 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Fri, 28 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। नगर के बीचों बीच सावरकर चौक स्थित एक लांड्री में बृहस्पतिवार की शाम सियार घुस आया, जिससे बाजार में हड़कंप मच गया। सूचना देने के घंटों बाद मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने जानवर को देख हाथ खड़े कर दिए। दुकानदार के एक मित्र ने साहस का परिचय देते हुए जंगली जानवर को दबोचकर वन कर्मियों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

मुहल्ला पुरानी बजरिया निवासी राजकुमार रजक सावरकर चौक पर लांड्री संचालित करते हैं। बृहस्पतिवार शाम लगभग चार बजे दुकान के पिछले दरवाजे से एक जंगली सियार घुस आया, जिसे देख दुकानदार के होश उड़ गए। उसने बाहर निकलकर इसकी जानकारी आसपास के दुकानदारों को दी। लोगों ने मिलकर जंगली जानवर को बाहर निकालने के तमाम प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं हो सके। जानवर दुकान में ही एक अलमारी के पीछे जा छिपा। लोगों की भीड़भाड़ देख क्षेत्र में गश्त कर रहे चेतक मोबाइल के जवानों ने वन विभाग को सूचना दी। काफी समय बाद मौके पर पहुंचे चार वन कर्मियों ने जंगली जानवर की आंखें देख उसे पकड़ने से मना कर दिया। रात करीब आठ बजे दुकानदार के मित्र यूनिस ने साहस दिखाते हुए जानवर की गर्दन दबोच ली तथा उसे वन कर्मियों के सुपुर्द कर दिया। वन विभाग ने जानवर को आसपास के जंगली क्षेत्र में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed