{"_id":"58a9efee4f1c1bac12d856b5","slug":"92-votable-webcasting-sites-will-broadcast-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"92 मतदेय स्थलों का वेबकास्टिंग से होगा ऑनलाइन प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
92 मतदेय स्थलों का वेबकास्टिंग से होगा ऑनलाइन प्रसारण
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
election news lalitpur
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार चुनाव आयोग द्वारा जनपद में हाईटेक वेेबकास्टिंग प्रणाली के माध्यम से 92 पोलिंग बूथों पर सीधी ऑनलाइन नजर रखेेगा। इसका सीधा प्रसारण लखनऊ से चुनाव आयोग देख सकेगा। इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद में दोनों विधानसभाओं में चिह्नित मतदान केंद्रों पर वेेबकास्टिंग सिस्टम लगाया जा रहा है। इस सिस्टम के स्थापना के लिए बिजली विभाग द्वारा इन मतदान केंद्रों पर विद्युत स्विच बोर्ड लगाने का कार्य किया जा रहा है।
जनपद में ललितपुर व महरौनी विधानसभाओं के अंतर्गत कुल 915 पोलिंग बूथों पर मतदान प्रक्रिया होनी है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विभिन्न विभागों द्वारा इन मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी समेत अन्य व्यवस्थाएं तेजी के साथ पूरी की जा रही है। लेकिन इस बार चुनाव आयोग के निर्देश पर दोनों विधानसभाओं में स्थित 92 चिह्नित मतदान केंद्रों पर वेेबकास्टिंग ऑनलाइन सिस्टम लगाया जा रहा है। इसके तहत ललितपुर विभाग सभा में 47 मतदान केंद्रों व महरौनी विधानसभा के 45 मतदान केंद्रों पर यह सिस्टम लगाया जाना है। इसमें अकेले शहर में ही 11 मतदान केंद्रों पर वेेबकास्टिंग सिस्टम लगाया जा रहा है। इन मतदान बूथों के अंदर मतदान कार्मिकों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरा व अन्य सिस्टम लगाए जाएंगे। हालांकि इन बूथों के अंदर ईवीएम मशीन से वोट करना नहीं देखा जा सकेगा। इन मतदान केंद्रों पर हर प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखकर चुनाव आयोग लखनऊ से सीधा ऑनलाइन प्रसारण देखकर गड़बड़ी होने पर जिला निर्वाचन आयोग को सीधे निर्देश दे सकेगा। मतदान केंद्रों पर वेेबकास्टिंग लगाने के लिए जिला निर्वाचन आयोग ने बिजली विभाग को दोनों विधानसभा के 92 केंद्रों पर विद्युत स्विच बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके क्रम में विद्युत अधिशासी अभियंता गौरव कुमार के नेतृत्व में अवर अभियंताओं व उपखंड अधिकारियों द्वारा पोलिंग बूथों पर विद्युत स्विच बोर्ड लगाए गए हैं।
इन केंद्रों पर लगेगा बेबकास्टिंग सिस्टम
ललितपुर। ललितपुर विधानसभा के अंतर्गत ग्राम कड़ेसराकलां में दो बूथ, ग्राम खांदी में तीन, तालबेहट, तरगुवां, धमकना, टेटा, जखौरा, पुलवारा, धमना, बार, बार, गढ़िया, रसोई, सतगता, मनगुवां, पंचमपुर, भोंरसिल, बंदपुरा, गैंचवारा, महरौनीखुर्द, दैलवारा, कनगन में एक-एक, विघाखेत में दो, सिवनीखुर्द में एक, खुरा, बैरवारा, पटौराकलां, ककरुआ, महेशपुरा, पिपरियावंशा, खिरियामिश्र, जीरोन व जाखलौन में एक-एक और ललितपुर में 11 मतदान केंद्रों पर यह वेेबकास्टिंग सिस्टम लगाया जाएगा। वहीं, महरौनी विधानसभा के अंतर्गत उदयपुरा, भागनगर, बानपुर, बंहौरीघाट, निवारी में एक-एक, महरौनी, सिलावन व समोगर में दो-दो, छपरट, किसरदा, पाली, क्योलारी, खिरिया लटकनजू, कुआघोसी व पचौड़ा में एक-एक, मिदरवाहा में दो, नैनवारा में एक, दरौना, सतवांसा, धुरवारा, प्यासा, साढ़ूमल, धवा में एक-एक, मड़ावरा में दो, रजवारा, पनारी, मिर्चवारा, पटसैमरा, खड़ेरा, भैंसाई, घटवार, बमरौला में एक-एक, सतरवांस, विरधा व खितवांस में दो, छिल्ला व पाली में एक-एक मतदान केंद्रों पर यह सिस्टम लगाए जाने हैं।