फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   सफाई न होने से सड़क पर बहता पानी

सफाई न होने से सड़क पर बहता पानी

Thu, 25 Apr 2019 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
सफाई न होने से सड़क पर बहता पानी
सफाई न होने से सड़क पर बह रहा पानी
विज्ञापन

ललितपुर। शहर के मोहल्ला नेहरूनगर में नाली की सफाई नहीं होने के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है। यहां पर नाली के पानी की निकासी न होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे पैदल चलने में परेशानी हो रही है। साथ ही गंदगी एकत्रित होने से संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है।
स्वास्थ्य विभाग ने पिछले दिनों संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया था, इसमें विभिन्न विभागों को अलग-अलग कार्य करने की जिम्मेदारियां दी गईं। अभियान के अंतर्गत नगर पालिका को नगर में जलभराव रोकने और मच्छर रोधी दवा का छिड़काव करने का कार्य दिया गया। इसके साथ ही नगर क्षेत्र में नालियों की सफाई का कार्य दिया गया। लेकिन, इसके बाद भी नगर पालिका के वार्ड नंबर तीन नेहरूनगर में नालियों की सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है।
विज्ञापन

यहां पर रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज से नेहरू नगर में आने वाले मार्ग की स्थिति काफी खराब है। सफाई नहीं होने से नालियां पूरी तरह से चोक हो गईं है। नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इसके साथ ही दो पहिया वाहन से निकलने पर गंदा पानी वाहन सवारों पर गिरता है। हालत यह है कि पैदल चलने में भी परेशानी हो रही है। ऐसे में छोट बच्चों को विद्यालय पहुंचने के लिए अन्य रास्ता का सहारा लेना पड़ रहा रहा है। सड़क पर लगातार जलभराव होने से सड़क उखड़ गई है। जलभराव होने से सड़क के गड्ढे नजर नहीं आते हैं। दो पहिया वाहन इन गड्ढो में गिर जाते हैं। ऐसे में कई बाइक सवार चुटहित हो चुके हैं। आसपास रहने वाले लोगों को संक्रामक बीमारियों के फैलने का भय बना रहता है। जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं, जिससे आसपास रहने वालों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर 20 दिन से अधिक समय से गंदे पानी का जलभराव बना हुआ है। नाली की सफाई के लिए मांग की गई, लेकिन सफाई न होने से सड़क पर गंदा पानी फैल रहा है। इससे सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
- राजू यादव

जल भराव होने सड़क के गड्ढे नजर नहीं आते हैं। ऐसे में दो पहिया वाहनों से निकलने में परेशानी होती है तो कई दो पहिया वाहन चालक गिरकर चुटहिल हो चुके हैं। साथ ही छोटे बच्चों को निकलने में परेशानी हो रही है। इसके बाद भी नाली की सफाई नहीं की जा रही है।

-विजय कुमार

मोहल्ला नेहरु नगर की ओर जाने वाले रास्ते की जगह रेलवे की हद में आती है। इस कारण वहां पर नाली का निर्माण नहीं हो पा रहा है। नाली निमाऱण के संबंध में रेलवे के अधिकारियों से वार्ता चल रही है।
- रजनी साहू, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed