फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   जातिवाद को जहर घोल रही भाजपा: नरेश उतम

जातिवाद को जहर घोल रही भाजपा: नरेश उतम

Sun, 30 Sep 2018 01:40 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
जातिवाद को जहर घोल रही भाजपा: नरेश उतम
जातिवाद का जहर घोल रही भाजपा: नरेश उत्तम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने केंद्र व राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए भाजपा पर जातिवादी पार्टी होने का आरोप लगाया है। इससे कोई भी वर्ग खुश नहीं है। भाजपा समाज में जातिवाद का जहर घोलने का काम कर रही है। वह महरौनी में आयोजित किसान रैली को संबोधित करने ललितपुर आए थे।

जिला कार्यालय में उन्होंने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को फसलों का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। किसान आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या कर रहे हैं। भाजपा ने चुनाव में किसानों का कर्जामाफ करने का वादा किया था, लेकिन जब प्रदेश में सरकार बनी तो लघु, सीमांत किसानों का ही कर्जा माफ किया। कुछ किसानों से तो रिकवरी की जा रही है। दैवीय आपदा, ओलावृष्टि, अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। वहीं, किसानों की आय दोगुनी करने की गलतबयानी की जा रही है। वर्तमान में किसान हताश व निराश हैं। भाजपा ने 90 दिन के अंदर महंगाई करने कम करने का वायदा किया था जिसे केंद्र सरकार पूरा नहीं कर पाई। पेट्रोल, डीजल, गैस, खाद, पढ़ाई, सिंचाई व दवाई के दाम बढ़े हैं। केवल चंद पूंजीपूतियों को लाभ पहुंचा है। एक प्रतिशत अमीरों के पास देश की 73 प्रतिशत पूंजी है। इससे आर्थिक गैर बराबरी बढ़ रही है। भाजपा से जनता का मोह भंग हो गया है। उप चुनाव के परिणामों से यह बात साफ हो गई है। बेरोजगारी भी कम नहीं हुई है तो कानूून व्यवस्था में सुधार नहीं हो पाया है। लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के सवाल पर उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर इसका फैसला डाल दिया। सेकुलर पार्टी के गठन से होने वाले नुकसान के जवाब पर उन्होंने कोई सीधा उत्तर नहीं दिया। उन्होंने भाजपा पर सामाजिक समरसता बिगाड़ने का आरोप लगाया है। यदि कोई जातिवादी पार्टी है तो वह भाजपा ही है। प्रदेश में हो रहे ट्रांसफर, पोस्टिंग व नियुक्ति में जातिवाद को देखा जा सकता है। इस मौके पर सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव, श्याम सुंदर, जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, सुदेश पटेल, चंद्रप्रकाश मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता यादव, आरपी निरंजन, राजेश यादव, गीता मिश्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed