फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   अतिक्रमण: पाली

अतिक्रमण: पाली

Wed, 16 May 2018 03:00 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण: पाली
नगर पंचायत के कुएं पर कर लिया कब्जा
विज्ञापन

एसडीएम का आदेश बेअसर , नहीं हटा अतिक्रमण
अमर उजाला ब्यूरो
पाली।
नगर पंचायत कार्यालय की छत के नीचे बना कुआं बदहाली की चपेट में है। इस पर एक परिवार अतिक्रमण किए हैं। लोगों ने इसकी शिकायत की तो तत्कालीन एसडीएम अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे। इसी बीच एसडीएम का तबादला हो गया और नगर पंचायत चुप हो गई, क्योंकि उसके पास लिखित आदेश न मिलने का बहाना है।
कुओं का अपना अलग धार्मिक महत्व है। हिंदू धर्म में बच्चों के जन्म पर व होने वाले शादी समारोह में बड़ी धूमधाम से कुंआ पूजन होता था। कुओं का अस्तित्व मिटने से इन परंपराओं की घर बैठे ही रस्म अदायगी होने लगी। वहीं, जैन धर्म में भगवान का अभिषेक भी कुएं के पानी से करने का महत्व है, जिसको लेकर भी अब भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इसके साथ ही जब अन्य संसाधनों का अभाव था तो यहीं कुएं ही लोगों की प्यास के साथ अन्य जरूरतों को पूरी करती थी । एक समय ऐसा भी था जब इनके पनघट इतने गुलजार हुआ करते थे कि पानी भरने के लिए भी बड़ा इंतजार करना पड़ता था। बदलते वक्त के साथ कुएं बदहाल होते चले गए, लेकिन ऐसे आज भी कुएं है जिनके पानी के लिए लोग तरस रहे हैं । इन्ही में से एक कुंआ है नगर पंचायत कार्यालय के नीचे बना जो पूरी तरह बदहाल है । इस कुएं का अस्तित्व बना रहे, इसके लिए पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ने इस पर छत डलवाई थी। समय-समय पर पाली जैन समाज इसकी सफाई भी कराती रही। बीते एक साल से कुएं पर अतिक्रमण जमा है। एक परिवार इस पर अपना कब्जा बताकर कुएं के मुंह को बंद किए हैं। जरूरतमंदों ने इसकी शिकायत तत्कालीन एसडीएम पाली से की। शिकायत पर पहुंचे एसडीएम ने कुएं की दुर्दशा और मालिकाना हक की सच्चाई देखी। साथ कब्जाधारी परिवार से मौके पर अभिलेख भी मंगाए। न मौके पर अभिलेख आए न ही बाद में एसडीएम के समक्ष मालिकाना हक वाले अभिलेख पेश कर पाए। जिस पर एसडीएम ने शीघ्र इसे अतिक्रमण मुक्त करने के आदेश दिए। इसी बीच एसडीएम का पाली से जाना हो गया। आदेशों का पालन करने वाले चुप्पी साध गए। इस संबंध में नगर पंचायत के एक जिम्मेदार कर्मचारी ने बताया कि एसडीएम ने आदेश दिया था, जिस पर सहमति जताई थी। एसडीएम का तबादला हो गया चूंकि आदेश लिखित में नहीं था, इसीलिए आदेश को हवा हवाई होना पड़ा। ऐसा कोई आदेश मिलेगा तो कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो- 15
अतिक्रमण मुक्त हो कुंआ..
कुएं बदहाली के चलते अपनी दुर्गति के आंसू बहा रहे हैं। न चाहने के बाद भी कई रीतिरिवाज घर बैठे ही रस्मअदायगी में निपटाने पड़ रहे हैं। हिंदू रीति रिवाज अनवरत चलते रहें इसके लिए कुएं की साफ-सफाई व अतिक्रमण मुक्त होना जरूरी है ।

सत्यनारायण उपाध्याय , वार्ड वासी

अधिकारी दें ध्यान..
जैन मंदिर परिसर में जो पानी की कुइया थी वो पूरी तरह सूख चुकी है। नलकूप में छोटी बाल्टी डालकर पानी निकालना पड़ रहा है। पंचायत की छत के नीचे बने कुएं से मंदिर में पानी जाता था, जिसका सिलसिला अब बंद हैं। जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान दें ।
जयकुमार वैध , पदाधिकारी जैन समाज

फोटो- 16
जल्द होगी सफाई..
लोगों के द्वारा कुएं की बदहाली की जानकारी मिली है । इस संबंध में नगर पंचायत को अवगत कराकर इसकी साफ-सफाई कराई जाएगी ।
रानी खेमचंद्र पटवारी, पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed