फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   कांजी हाउस के निर्माण का रास्ता साफ, दैलवारा में मिली भूमि

कांजी हाउस के निर्माण का रास्ता साफ, दैलवारा में मिली भूमि

Sun, 08 Oct 2017 02:51 AM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
कांजी हाउस के निर्माण का रास्ता साफ, दैलवारा में मिली भूमि
कांजी हाउस के निर्माण का रास्ता साफ, दैलवारा में मिली भूमि
विज्ञापन

दैलवारा में 1.619 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
कान्हा पशु आश्रय योजना के अंतर्गत पशु शेल्टर होम/कांजी हाउस के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। डीएम ने ग्राम सभा दैलवारा में 1.619 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण कर लिया है। इससे पहले डीएम ने खिरकापुरा स्थित मुक्तिधाम में चल रहे निर्माण पर रोक लगा दी थी।

शहर में कांजी हाउस के अभाव में अन्ना पशुओं का विचरण सभी के लिए सिरदर्द बन गया है। जिसे ध्यान में रखकर निवर्तमान पालिकाध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने कान्हा पशु आश्रय योजना के तहत कांजी हाउस के लिए खिरकापुरा स्थित मुक्तिधाम में भूमि का आवंटन कर दिया था। जिस पर शासन से प्राप्त 1.72 करोड़ रुपये की राशि से निर्माण शुरू हो गया था। लेकिन, जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने मुक्तिधाम पर कांजी हाउस के लिए भूमि आवंटन को अनुचित ठहराते हुए उसके निर्माण पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद नई जगह पर भूमि की तलाश शुरू हो गई थी। जिला प्रशासन ने ग्राम घटवार में पहले भूमि चिह्नित की लेकिन बात नहीं बन सकी। उसके उपरांत ग्राम दैलवारा में भूमि देखी गई। जहां पर जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने अपनी सहमति प्रदान कर दी। अब कान्हा पशु आश्रय योजना के अंतर्गत पशु शेल्टर होम/कांजी हाउस की स्थापना के लिए ललितपुर तहसील के परगना ललितपुर गांव सभा दैलवारा में 1.619 हैक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है। जिससे नगरवासियों को अन्ना पशुओं के विचरण की समस्या से छुटकारा मिलना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed