फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   पिछले वर्ष की तुलना में 101 प्रसव कम हुए

पिछले वर्ष की तुलना में 101 प्रसव कम हुए

Fri, 06 Oct 2017 01:39 AM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
पिछले वर्ष की तुलना में 101 प्रसव कम हुए
पिछले वर्ष की तुलना में जिले में कम हुए 101 प्रसव
विज्ञापन

ललितपुर।
जिला स्वास्थ्य मिशन की बैठक में जिला स्वास्थ्य मिशन द्वारा आयोजित जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा की गई। इस दौरान पाया गया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष जनपद में 101 प्रसव कम हुए हैं, जिसके बारे में सवाल किए गए।

बुधवार को जिला पंचायत सभागार में जिला स्वास्थ्य मिशन की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष/जिला स्वास्थ्य मिशन द्वारा जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा की और पिछले वर्ष की तुलना में 101 प्रसव कम होने पर कारण पूछा। जिस पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने परिवार नियोजन में जिले की प्रथम स्थिति (135 प्रतिशत उपलब्धि) के कारण प्रजनन दर में गिरावट को बताया। अध्यक्ष, जिला पंचायत/जिला स्वास्थ्य मिशन संपूर्णा कार्यक्रम को अंतर्गत सवाईकल कैंसर स्क्रीनिंग कार्यक्रम की सराहना की। राज्य मंत्री प्रतिनिधि चंद्रशेखर पंथ ने गौना क्षेत्र में कर्मचारियों की स्थिति की जानकारी ली। जिला स्वास्थ्य मिशन परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत पीपीआईयूसीडी कार्यक्रम को और अधिक बढ़ावा देने के लिए निर्देशित किया। नोडल अधिकारी डॉ. अजय भाले ने पुरुष नसबंदी में बढ़ावा देने पर जोर दिया। डब्ल्यूएचओ की प्रतिनिधि भाग्यश्री माहेश्वरी ने मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम जो कि 09 से 17 अक्टूबर तक चलाया जाना है, जिसका व्यापक प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि तहसील दिवस के अतिरिक्त द्वितीय एवं चतुर्थ मंगलवार को दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में विकलांग चिकित्सा बोर्ड गठित कर दिव्यांगों के प्रमाण पत्र जारी किए। जिला चिकित्सालय/जिला महिला चिकित्सालय तथा ग्रामीण चिकित्सालयों में तैनात स्टाफ को बीमार एवं उनके तीमारदारों से विनम्र व्यवहार करने के लिए निर्देशित किया जाए। मातृ मृत्यु समीक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत गर्भवती या प्रसव पीड़िता की मृत्यु की सूचना देने पर समुदाय द्वारा सूचना देने वाले व्यक्ति को प्रदेश सरकार द्वारा 1000/- रुपये बतौर पुरस्कार दिया जायेगा। मातृ मृत्यु की सूचना राज्य स्तर पर स्थापित टोल फ्री नं. 18001801900 पर देनी होगी। मातृ मृत्यु का सत्यापन होने के उपरांत सूचना देने वाले व्यक्ति को 1000/- रुपए का भुगतान किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रताप सिंह ने की। बैठक में उपजिलाधिकारी सदर महेश प्रसाद दीक्षित, डा. हरेंद्र सिंह चौहान, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एसके पासवानी , डा. अजय भाले, डा. डीसी दोहरे, डा. जेएस बक्शी, डा. आरके सोनी, डीपीएम रजिया फिरोज, डा. तारिक अंसारी, डा. दीपक अग्निहोत्री व समिति के अन्य समस्त सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed