{"_id":"59c1730d4f1c1b9c688b568d","slug":"91505850125-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्रि पर विद्युत कटौती मुक्ति रखा जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्रि पर विद्युत कटौती मुक्ति रखा जाए
Updated Wed, 20 Sep 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्रि पर विद्युत कटौती मुक्ति रखा जाए
ललितपुर। युवा ब्राह्मण महामंडल की बैठक तालाबपुरा स्थित श्रीमार्कंडेश्वर मंदिर में आयोजित हुई। इसमें 21 सितंबर से शुरू हो रहे शारदेय नवरात्र पर्व पर विचार-विमर्श किया गया। महामंडल ने प्रशासन से मांग की है कि शारदीय नवरात्र पर दस दिन तक नगर को विद्युत कटौती मुक्त रखा जाए। साथ ही सफाई व्यवस्था पुलिस व्यवस्था पेयजल व्यवस्था करने की मांग भी उठाई। देवी मंदिरों पर ऐसी व्यवस्था बहुत जरुरी है। सुबह चार बजे से मंदिरों में काफी भीड़ हो जाती है, महिलाएं बच्चे इस समय से मंदिर जल अर्पित करते पहुंचते हैं। मंदिरों में बिजली व्यवस्था के अभाव में भक्तों को अंधकार होने से परेशान होना पड़ता है। महामंडल के सदस्यों से नवरात्र के दौरान व्यवस्थाएं चौकस रखने की मांग की है। इस बैठक में ललित कौशिक, प्रशांत शर्मा, रत्नेश तिवारी, विनय तिवारी, दिनेश गोस्वामी, अक्षय किलेदार, रामेश्वर मालवीय, नितिन पाराशर, राकेश द्विवेदी, ओपी रिछारिया,विक्की कौशिक, डा.दीपक चौबे, डा. सुधाकर उपाध्याय, आचार्य पवन शास्त्री आदि उपस्थित रहे।
साइकिल यात्रा समिति की बैठक
ललितपुर। दुर्गा शक्ति सेवा साइकिल समिति की बैठक नेहरू नगर में श्रीसिंह वाहिनी माता मंदिर में आयोजित हुई, जिसमें बताया गया कि पिछले 27 वर्षों से शारदामाता मैहर माता के दर्शनों के लिए नवरात्रि के पर्व पर जाते हैं। इस बार भी 28वें वर्ष में भी समिति के भक्त शारदा माता, मैहर माता के दर्शनों के लिए 21 सितंबर को सुबह दस बजे श्रीसिंह वाहिनी माता मंदिर से रवाना होंगे। बैठक में संस्थापक बाबा प्राण किशन दास महाराज, अध्यक्ष रमेश दाऊ, वरिष्ठ अध्यक्ष बद्री प्रसाद विश्वकर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष हरदास कुशवाहा, पुनू रैकवार, परमानंद रैकवार, पुरुषोत्तम सोनी, दुर्गा कुशवाहा, राकेश तोमर, हरीशंकर विश्वकर्मा, देवेंद्र राय, उमेश कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
देवामाता तक जाएगी साइकिल यात्रा
ललितपुर। कंचन मंदिर धाम खिरकापुरा में आयोजित देवामाता विशाल साइकिल यात्रा संघ की बैठक में 28 सितंबर को नवरात्र के छठवें दिन सुबह नौ बजे नृसिंह मंदिर रामलीला मैदान से साइकिल यात्रा देवा माता के लिए प्रस्थान करने की रणनीति पर मुहर लगाई। इस मौके पर संयोजक नरेंद्र कड़ंकी, गजेंद्र सिंह बुुंदेला, भवानी सिंह यादव, संजय रसिया, धर्मेंद्र कुशवाहा उपस्थित रहे।