{"_id":"5f4be88d8ebc3e3d0c710f27","slug":"83-cases-first-time-found-in-one-day-lalitpur-news-jhs1750715198","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में मिले अब तक के सबसे अधिक संक्रमित मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन में मिले अब तक के सबसे अधिक संक्रमित मरीज
विज्ञापन
corona1
- फोटो : corona1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जनपद में एक दिन में अब तक के सबसे अधिक संक्रमित 83 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। अब उनकी संख्या बढ़कर 1283 पहुंच गई है। इनमें 19 व्यक्तियों की मौत हो चुकी और 858 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
वैश्विक बीमारी कोरोना वायरस संक्रमण अब तेजी से फैल रहा है। इसके बाद भी लोग संक्रमण से बचाव को लेकर जागरूक नहीं हो रहे हैं। वहीं, लगातार मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। बीते दो दिन से प्रत्येक दिन में दो-दो संक्रमितों की मौत हो चुकी है। रविवार को अब तक के एक दिनों में सबसे अधिक संक्रमित 83 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। इनमें मोहल्ला सिविल लाइन निवासी 14 संक्रमित, मोहल्ला आजादपुरा निवासी पांच संक्रमित, मोहल्ला चौबयाना पांच संक्रमित पाए गए हैं। शहर के मोहल्ला चौकाबाग निवासी चार व्यक्ति, नेहरूनगर निवासी दो व नझाई बाजार निवासी दो पॉजिटिव पाए गए हैं। मोहल्ला नईबस्ती निवासी एक चार वर्षीय मासूम समेत चार पॉजिटिव है। शहर के मोहल्ला बैंक कॉलोनी निवासी चार कोरोना संक्रमित है। इनमें दो महिला व दो पुरुष संक्रमित है। कैलगुवां रोड निवासी दो कोरोना संक्रमित है। इसके अलावा एक-एक संक्रमित मरीज मोहल्ला तालाबपुरा, कसाई मंडी, रावतयाना, छत्रसालपुरा और सिद्दनपुरा में पाए गए। इसके साथ ही पावर प्लांट निवासी दो युवक संक्रमित पाए गए। महरौनी में एक चिकित्सक समेत एक युवक पॉजिटिव मिले हैं। ग्राम धौर्रा व ग्राम बामौरकलां में एक-एक संक्रमित है।
दो संक्रमितों की हुई मौत
तहसील पाली अंतर्गत कस्बा निवासी एक 21 वर्षीय युवक बीते दिनों कोरोना संक्रमित पाया गया था, जिसमें लक्षण पाए जाने पर झांसी रेफर किया गया था। जहां पर उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई। वहीं ग्राम खड़ेरा निवासी एक 60 वर्षीय व्यक्ति को जिला अस्पताल में लाए, जहां पर चिकित्सकों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। जांच में कोरोना की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
480 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी
स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर लगातार सैंपलिंग की जा रही है। लेकिन समय पर रिपोर्ट न मिलने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर 28 अगस्त से अब तक के 480 सैंपल की रिपोर्ट नहीं आई है।
रविवार को एक दिन में 83 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुए हैं। जबकि दो संक्रमितों की मौत हो गई है।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
डीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की
ललितपुर। कोविड-19 कोर कमेटी की बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम योगेश कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें डीएम ने कोविड-19 के संबंध में 24 घंटे में प्राप्त परिणामों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
कोर कमेटी की बैठक में शनिवार को बीते 24 घंटे के कोविड परिणामों पर चर्चा की गई, जिसमें बताया गया कि 28 अगस्त को कुल 1662 सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 1258 परिणाम ऋणात्मक एवं 46 परिणाम धनात्मक और 358 परिणाम लंबित हैं। होम आइसोलेशन में कुल 214 मरीज रखे हैं, जबकि झांसी में कुल 33 मरीज भर्ती हैं। झांसी में शनिवार को सात मरीजों को भर्ती एवं छह मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। बैठक में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कस्बा बार में दो एवं बिरधा में पांच लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। अधिशासी अभियंता जल संस्थान द्वारा बताया दिया गया कि मोटर खराब होने के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है, जिसे शीघ्र ही सही कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि इस समय देश में चिकित्सक की भूमिका कोरोना वॉरियर के रूप में सबसे अहम है, सभी चिकित्सक अपने कार्यों को पूरी ईमानदारी और लगन से करते रहे। बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) लवकुश त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह, अपर उप जिलाधिकारी रमेश चंद्र, क्षेत्राधिकारी सदर, डॉ. अमित चतुर्वेदी, डॉ. राजेश भारती, डॉ. हुसैन खान उपस्थित रहे।