फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   शौचालय निर्माण में मिली गड़बड़ी, डीएमू नाराज

शौचालय निर्माण में मिली गड़बड़ी, डीएमू नाराज

Thu, 27 Sep 2018 02:09 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
शौचालय निर्माण में मिली गड़बड़ी, डीएमू नाराज
शौचालय निर्माण में मिली गड़बड़ी, डीएम नाराज
विज्ञापन

महरौनी के ग्राम पंचायत पचौड़ा में जन चौपाल का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। ब्लाक महरौनी के ग्राम पंचायत पचौड़ा में आयोजित जन चौपाल में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान शौचालय निर्माण में गड़बड़ी मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। सर्वप्रथम जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने ग्राम में प्रधानमंत्री आवास

योजना (ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत निर्मित आवास व शौचालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान शौचालयों में वेंटीलेशन (हवादार) का कोई प्रबंध नहीं था एवं पानी की टंकी भी क्षतिग्रस्त अवस्था में मिलीं। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास की दूसरी किस्त भी अवमुक्त नहीं की गई थी। इस पर जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारी को शौचालयों की मरम्मत व आवास निर्माण की दूसरी किस्त शीघ्र अवमुक्त कराने के निर्देश दिये। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने चौपाल लगाई। अफसरों ने अपने-अपने विभाग से सम्बंधित योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्राम में स्थापित हैण्डपम्पों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि ग्राम में कुल 28 हैण्डपम्प स्थापित हैं, नलकूप से सिंचाई करने पर जल स्तर नीचे चला जाता है। सिंचाई के उपरान्त जल स्तर बढ़ जाने से हैण्डपम्प पुन: क्रियाशील हो जाते हैं। रीबोर योग्य हैण्डपम्पों को पुन: बोर कराने का कार्य ग्राम पंचायत द्वारा चौदहवे वित्त आयोग/चतुर्थ वित्त आयोग की धनराशि कराया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बताया गया कि ग्राम में कुल 16 आवास हैं। मनरेगा की समीक्षा के दौरान बताया गया कि ग्राम में कुल 248 जॉबकार्ड धारक हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा बताया गया कि ग्राम में एक आंगनबाड़ी केन्द्र पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास संचालित है। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं से अपने बच्चों को अंकुरित दाले, अण्डा, दलिया तथा हरी सब्जियों को खाने के रुप में देने का सुझाव दिया। उन्होंने ग्राम की किशोरियों से कहा कि प्रत्येक सोमवार को आंगनबाड़ी केन्द्र से पोषाहार लेकर अनिवार्य रुप से उसका सेवन करें। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के बारे में बताया गया कि इस योजना के तहत प्रति वर्ष प्रति परिवार 05 लाख रुपए तक का नि:शुल्क इलाज दिया जाता है जो सरकारी एवं प्राईवेट अस्पतालो के माध्यम से किया जाएगा। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आशा व एएनएम के कार्यों में सुधार लाने के निर्देश दिये। बताया गया कि समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री जनधन खाता, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा योजना, अटल पेंशन योजना संचालित की गयी हैं, जिनका आपको लाभ उठाना चाहिए। इन योजनाओं में अपना पंजीकरण कराने के लिए मात्र आधारकार्ड की आवश्यकता है और आपका खाता खुल जाएगा। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी शिवनारायण, मुख्य चिकित्सा अधिकारीा डॉ प्रताप सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए बलिराम वर्मा, उप जिलाधिकारी महरौनी धीरेन्द्र प्रताप, अग्रणी बैंक प्रबंधक एसके श्रीवास्तव, उप निदेशक कृषि प्रसार संतोष कुकार सविता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मायाराम, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ एसके शाक्य, जिला उद्यान अधिकारी सुघर सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेन्द्र कुमार पटेल, जिला पूर्ति अधिकारी विजयप्रभा, अधिशासी अभियंता विद्युत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed