फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ग्रामीण विद्युत खंडीय कार्यालय को मिला खुद का ठिकाना

ग्रामीण विद्युत खंडीय कार्यालय को मिला खुद का ठिकाना

Tue, 25 Sep 2018 01:57 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण विद्युत खंडीय कार्यालय को मिला खुद का ठिकाना

विज्ञापन
ग्रामीण विद्युत खंडीय कार्यालय को मिला खुद का ठिकाना

ललितपुर। जिले में ग्रामीण विद्युत खंडीय कार्यालय की स्थापना के दो वर्ष बाद स्थायी कार्यालय की सुविधा मिल सकी है। अब ग्रामीण उपभोक्ताओं को हर छोटी समस्या के निस्तारण के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। दो वर्ष से यह कार्यालय जिला पंचायत स्थित खंडीय कार्यालय व गल्ला मंडी स्थित कार्यालय में अस्थाई रूप से संचालित हो रहा था।

जनपद में विद्युत विभाग के अंतर्गत उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या और समस्याओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन द्वारा शासन की सहमति से ललितपुर में दो वर्ष पूर्व खंडीय कार्यालय द्वितीय व एक पंचम उपखंड कार्यालय की स्थापना की गई थी। इसके लिए कार्पोरेशन द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी गई और इसका संचालन अस्थाई रूप से जिला परिषद स्थित खंडीय कार्यालय प्रथम व गल्ला मंडी स्थित उपखंड कार्यालय में किया जाने लगा। एक ही कार्यालय में दो खंडीय कार्यालय संचालित होने से उपभोक्ताओं में भी असमंजस की स्थिति रहने लगी और उपभोक्ताओं को अपनी विद्युत संबंधी समस्याओं के लिए कभी जिला परिषद तो कभी उपखंड कार्यालय गल्ला मंडी में भटकना पड़ रहा था। वहीं अधिकारियों व कर्मचारियों को भी स्थायी ठिकाना नहीं होने के चलते पूर्व से स्थापित कार्यालयों में ही दो अलग-अलग कार्यालय को कार्य भी अलग-अलग करना पड़ रहा था। वहीं, स्थाई कार्यालय नहीं होने के चलते स्थानीय अधिकारियों द्वारा अन्य खाली पदों के सापेक्ष अधिकारियों व कर्मचारियों की डिमांड भी शिथिल पड़ी रही। लेकिन अब ग्रामीण क्षेत्र के लिए स्थापित उक्त खंडीय कार्यालय के लिए विभाग ने स्थायी कार्यालय मुहैया करा दिया है। विद्युत खंडीय कार्यालय द्वितीय का यह कार्यालय विभाग द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बयाना नाला और इलाइट चौराहा के मध्य जिला सहकारी बैंक के सामने सड़क के दूसरी ओर खोला गया है, जिसका शुभारंभ सोमवार को अधीक्षण अभियंता पीआर सिंह ने किया। यहां उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए अलग-अलग पटलों की स्थापना की गई है। यहां अधिशासी अभियंता ग्रामीण आकाश सचान के साथ ही एकाउंटेंट, कार्यालय सहायक और अन्य स्टिाफ की तैनाती भी की जाएगी। इस कार्यालय से ही अब अधिशासी अभियंता अपने क्षेत्रों के ग्रामीण उपखंड कार्यालयों व उनके अंतर्गत आने वाले सब स्टेशनों की मॉनीटरिंग भी कर सकेंगे। जबकि उपभोक्ता भी उक्त खंडीय कार्यालय पहुंचकर संबंधित अधिकारी को अपनी समस्या के निस्तारण के बारे में अवगत करा सकेंगे। इसके साथ ही अब अधिकारियों द्वारा उच्चाधिकारियों को पत्राचार कर अन्य स्टाफ की मांग भी की जाएगी, ताकि विद्युत कार्यालय संबंधी कार्य समय से और तीव्र गति से किया जा सके। कार्यालय के शुभारंभ के समय अधिशासी अभियंता प्रथम शैलेंद्र कुमार कटियार, अधिशासी अभियंता आकाश सचान, उपखंड अधिकारी प्रथम राजेश पटेल, उपखंड अधिकारी मीटर अखिलेश कुमार वर्मा, उपखंड अधिकारी पंचम महेश चंद्र, अवर अभियंता पंकज मौर्य, चंद्र प्रकाश, राजकुमार, मोहित सोनी, सहायक लेेखाधिकारी, जगदीश झा, आरके सिंह, त्रिलोक, डीडी सोलंकी, अभिषेक खरे समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed