{"_id":"5b1596394f1c1bf86e8b6496","slug":"81528141369-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी: डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी: डीआईजी
Updated Tue, 05 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता को अपना मित्र बनाए पुलिस- डीआईजी
- पुलिस लाइन में एसपी के साथ की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। झांसी परिक्षेत्र के नवांगतुक सुभाष सिंह बघेल ने सोमवार को पहली बार जनपद में पहुंचे। उन्होंने पुलिस लाइन के सभागार के एसपी डॉ. ओपी सिंह सहित पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर जनता को अपना मित्र बनाने के निर्देश दिए है।
बैठक में डीआईजी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कि सभी को एक टीम के साथ मिलकर काम करना है और अपने-अपने क्षेत्र व पूरे जनपद से अपराध को खत्म करना है। अपराधियों में पुलिस का भय होना चाहिए, लेकिन इसके साथ ही हमें इस बात का भी ध्यान रखना है कि आम जनता में पुलिस का भय न हो, जनता को पुलिस मित्र का भरोसा दिलाना है। किसी भी घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचे और जनता को सुरक्षा का भरौसा दिलाएं। इसके साथ ही उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता, सदर सीओ हिमांशु गौरव, तालबेहट सीओ विनोद कुमार, महरौनी सीओ श्यामनारायण सिंह, नाराहट सीओ देवानंद और प्रतिसार निरीक्षक अतुल कुमार सिंह समेत समस्त कोतवाली निरीक्षक, थाना व चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
--------------
महिला सुरक्षा रहेगी प्राथमिकता
पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों से बैठक के बाद डीआईजी सुभाष सिंह बघेल ने पुलिस लाइन सभागार में ही पत्रकारों से वार्ता कर रुबरु हुए और उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं के बारे में बताया। डीआईजी ने कहा कि अपराध पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के साथ-साथ महिला की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसके साथ ही कच्ची शराब व जुआ पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा के लिए यातायात व्यवस्था पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस कर्मियों की सुविधाओं को देखते हुए कहा कि पुलिस लाइन में सुविधा के लिए बैरिक का निर्माण कराया जाएगा, इसके लिए जल्द ही शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। वहीं जनपद में अस्थाई तरीके से संचालित हो नहीं चौकी व थाने के पास खुद के स्थाई भवन हों, इसके लिए शासन से पूरे प्रयास किए जाएगें।