फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   80 lakh rupee liqur sold

एक दिन में बिक गई 80 लाख की मदिरा

Tue, 05 May 2020 11:30 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
80 lakh rupee liqur sold
इलाइट चौराहा स्थित शराब की दुकान पर लगी शराब खरीदने वालों की लाइन - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। डीएम योगेश कुमार शुक्ल ने ग्रीन जोन होने पर जिले में शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है। मंगलवार को सुबह से ही लोग लाइन लगाकर शराब खरीदने के लिए दुकानों के पास खड़े हो गए थे। हालांकि, दोपहर होते-होते कई दुकानों पर सन्नाटा पसर गया। पहले दिन अस्सी लाख रुपये की शराब की बिक्री हुई, जो सामान्य से पंद्रह प्रतिशत अधिक रही।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शासन ने शराब की बिक्री पर रोक लगा दी थी। इससे शराब के शौकीन एवं लती परेशान हो रहे थे। जैसे ही शासन ने ग्रीन जोन में शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति दी, वैसे ही शौकीन एवं लती दुकानों के खुलने का इंतजार करने लगे। जिलाधिकारी ने भीड़ नियंत्रित करने के लिए पांच ग्राहकों से अधिक दुकान पर उपस्थित नहीं होने के निर्देश जारी किए हैं। सुबह दस से शाम पांच बजे तक दुकानें खोली गईं हैं। इसे ध्यान में रखकर तमाम शौकीन एवं लती ग्राहक शराब लेने के लिए दुकानों पर पहुंच गए थे। इस दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन करवाने के लिए पुलिस भी मुस्तैद रही।
विज्ञापन

विभागीय अफसरों को भी इसमें मशक्कत करनी पड़ी। सुपर मार्केट स्थित शराब की दुकान पर एकदम भीड़ उमड़ देख सदर चौकी इंचार्ज अमर बहादुर सिंह अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुकान पर सोशल डिस्टेंस की व्यवस्था बनवाई। शहर की अन्य दुकानों पर भी लोगों की भीड़ रही। दोपहर होते-होते दुकानों पर सन्नाटा पसर गया। इस दौरान इक्का-दुक्का ग्राहक ही शराब लेने पहुंचे। उधर, शराब की दुकान खुलने के पहले दिन ढाई हजार पेटी देशी शराब, चार सौ पेटी अंग्रेजी शराब और पांच सौ पेटी बीयर की बिकी हुई, जो सामान्य दिनों से 15 प्रतिशत अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं खुली दुकान, मायूस लौटे शौकीन
जिला मुख्यालय के पास ग्राम रजवारा में देसी शराब का ठेका खुलने की खबर से लोगों ने सुबह से दुकान पर आना शुरू कर दिया था, लेकिन शराब की दुकान नहीं खुलने से शौकीन मायूस रह गए। उन्होंने जल्द दुकान खोलने की मांग की है। जिला आबकारी अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि लॉकडाउन से पहले 24 मार्च से दुकान में देसी शराब स्टाक का मिलान किया जाएगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed