फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   79 corona positive founds

एक अपर सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता समेत 79 मिले संक्रमित

Wed, 07 Apr 2021 12:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
79 corona positive founds
corona hotspot.jpg - फोटो : corona hotspot.jpg
ललितपुर। मंगलवार को 1,770 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट में एक अधिवक्ता समेत 79 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटर से 1,770 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 704 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी भेजे गए। इसके अलावा एंटीजन किट से 1,066 सैंपल लिए। इनमें बीते दिनों के आरटीपीसीआर सैंपल की जांच रिपोर्ट में पांच व एंटीजन किट की जांच रिपोर्ट में 74 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
संक्रमितों में शहर के मोहल्ला गौर कॉलौनी कैलगुवां तिराहा के पास एक अधिवक्ता, आजादपुरा व इलाइट चौराहा निवासी आठ-आठ व्यक्ति, नई बस्ती निवासी सात, सिविल लाइन व रामनगर निवासी पांच-पांच व्यक्ति, मोहल्ला घुसयाना व सुभाषपुरा निवासी तीन-तीन व्यक्ति, मोहल्ला चौबयाना, नेहरूनगर, तलैयापुरा, नझाई बाजार निवासी दो-दो व्यक्ति, कैलगुवां बाईपास निवासी एक व मोहल्ला खिरकापुरा, चौकाबाग, लक्ष्मीपुरा, रैदासपुरा, जुगपुरा, रावतयाना, चांदमारी, करीमनगर, नदीपुरा निवासी एक-एक व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के कस्बा तालबेहट निवासी छह व्यक्ति, ब्लाक जखौरा के कस्बा निवासी दो, ग्राम दैलवारा निवासी पांच, ग्राम सिलगन व मैनवारा निवासी एक-एक संक्रमित मिले। ब्लाक बिरधा के ग्राम धौर्रा निवासी एक, महरौनी कस्बा निवासी एक, एक अन्य व मध्यप्रदेश के जिला विदिशा निवासी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संकमितों में 42 होम आइसोलेट, 11 व्यक्ति एल-3 अस्पताल, सात व्यक्ति एल-2 और चार व्यक्ति एल-1 अस्पताल, अन्य जनपद निवासी तीन और 12 संक्रमितों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

---
3,449 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा
जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3,449 पहुंच गया है। इनमें 48 की मौत हो चुकी और 3,501 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 401 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। बीते पांच दिनों से आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1,496 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मंगलवार को जांच टीमों द्वारा लिए गए 1,770 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में 79 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
- डा. डीके गर्ग
मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed