फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   72.93 percent voting in Birdha by-election

Lalitpur News: बिरधा के उपचुनाव में 72.93 प्रतिशत मतदान

Wed, 07 Aug 2024 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
72.93 percent voting in Birdha by-election
बिरधा (ललितपुर)। बिरधा ग्राम पंचायत में उप चुनाव में प्रधान पद के लिए 72.93 प्रतिशत वोटिंग हुई है। पांच प्रत्याशियों की किस्मत इन पेटियों में बंद हो गई है। साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्य समोगर के लिए भी मतदान हुआ। यहां 64.35 प्रतिशत मतदान हुआ। अब आठ अगस्त को मतगणना होगी।
विज्ञापन

बिरधा में कुल वोटरों की संख्या 4925 है। इसमें 2497 पुरुष और 2428 महिला शामिल हैं। मंगलवार को 3592 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पुलिस की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही। मतपत्रों की पेटी को सील कर विकास खंड कार्यालय स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रख दिया है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीओ अभय नारायण राय और कोतवाली पुलिस मौजूद रही। वहीं, दूसरी ओर विकास खंड महरौनी के ग्राम समोगर में क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए मतदान हुआ। इसमें 1181 मतदाताओं में से 760 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी राजबहादुर सिंह, तहसीलदार सैयद तनवीर हसन, कोतवाल विनोद मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed