फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   इनकमिंग मशीन की वायरिंग जली, दिन भर बाधित रही कई मुहल्लों की बिजली

इनकमिंग मशीन की वायरिंग जली, दिन भर बाधित रही कई मुहल्लों की बिजली

Sun, 14 Apr 2019 02:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
इनकमिंग मशीन की वायरिंग जली, दिन भर बाधित रही कई मुहल्लों की बिजली
दिन भर बाधित रही बिजली
विज्ञापन

फीडरों को अल्टरनेट सप्लाई देकर काम चलाया
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। गल्ला मंडी स्थित 66 केवी विद्युत सब स्टेशन में इनकमिंग मशीन की वायरिंग जलने के कारण तीन फीडरों के तहत कई मुहल्लों की बिजली दिन भर बाधित रही। दिन भर मशीन में सुधार के कार्य के कारण फीडरों को दो व तीन घंटे के अंतराल पर अल्टरनेट कर बिजली दी गई। गर्मियां शुुरू होते ही शहर में बिजली व्यवस्था फिर से गड़बड़ा गई है। आए दिन जगह-जगह फाल्ट होने के कारण घंटों बिजली बाधित बनी रहती है। इससे दोपहर के समय तेज गर्मी और रात में मच्छरों व गर्मी में बच्चे बेहाल रहते हैं। शनिवार को सुबह 66 केवी के इनकमिंग मशीन की वायरिंग जल गई, जिस पर सुधार कार्य किया गया, लेकिन बाद में मशीनें ट्रिप नहीं होने के कारण समस्या बनी रही। दिन भर विद्युत कर्मचारी व अभियंता मशीन के सुधार कार्य में जुटे रहे। इससे शहर के फीडर नंबर चार, पांच व नेहरूनगर की बिजली आपूर्ति दिन भर प्रभावित रही, लेकिन बाद में विभाग द्वारा सभी फीडरों को दो-दो घंटे के अंतराल पर अल्टरनेट कर बिजली आपूर्ति की गई।


ट्रक की टक्कर से बंच केबल टूटी, आग लगी
शहर के मोहल्ला घुसयाना में शुक्रवार की देर रात एक अज्ञात ट्रक की टक्कर से बंच केबल टूट गई, जिससे केबल में आग गई और ट्रक में भरे कंबलों में भी आग लग गई। इससे मोहल्ले में लगा विद्युत खंभा भी टेढ़ा हो गया। केबल में आग लगने से मोहल्ले के लोग घबरा गए। हालांकि, कुछ देर बाद ट्रक में कंबलों की आग बुझाने के बाद ट्रक सहित चालक गायब गया। सुबह होने पर विद्युत कर्मियों ने केबल को बदलकर मोहल्लों में दोपहर बाद बिजली सुचारु की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed