फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ब्याना नाला का कराया जाए उच्चीकरण

ब्याना नाला का कराया जाए उच्चीकरण

Mon, 05 Nov 2018 02:09 AM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
ब्याना नाला का कराया जाए उच्चीकरण
ब्याना नाला का कराया जाए उच्चीकरण
विज्ञापन

ललितपुर। बुंदेलखंड विकास सेना की बैठक में ब्याना नाले के चौड़ीकरण और उच्चीकरण नहीं किए जाने से हो रही परेशानी पर विचार विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या व वाहनों की संख्या में बढ़ोत्तरी से आए दिन जाम जैसे हालात बन जाते हैं। विकास सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने कहा कि नगर की आबादी के साथ वाहनों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी देखी जा रही है, जबकि ब्याना नाला आज भी संकरा है। इस पुल से होकर किसान व व्यापारी गल्ला मंडी पहुंचते हैं। इसके अलावा एलआईसी, बैंक व ट्रैक्टर के शोरूम व बिग बाजार हैं। इस कारण पुल पर वाहनों का दबाव बना रहता है। इसके बाद भी प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक व प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इससे समस्या दिनोंदिन गंभीर होती जा रही है। इस मौके पर राजेंद्र गुप्ता, प्रेमशंकर गुप्ता, शिवप्रसाद श्रोतिय, कदीर खां, विनोद साहू, राजकुमार कुशवाहा, मनोज, नंदराम, अफजल पहलवान, अमर सिंह कुशवाहा, अमित जैन, मुन्ना त्यागी, पंचम झां, कामता प्रसाद भट्ट, खुशाल बरार, पुष्पेंद्र शर्मा, लाखन सिंह, रज्जन यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed