फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   रेलवे ट्रैक पर अफसर ने लगाई स्वच्छता की पाठशाला

रेलवे ट्रैक पर अफसर ने लगाई स्वच्छता की पाठशाला

Wed, 19 Sep 2018 02:00 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर अफसर ने लगाई स्वच्छता की पाठशाला
रेलवे ट्रैक पर अफसर ने लगाई स्वच्छता की पाठशाला
विज्ञापन

अधिकारियों को सफाई करते देख यात्री भी करने लगे प्लेटफार्म की सफाई
सीनियर डीसीएम ने कर्मचारियों से साझा किए जापान के अनुभव
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। रेलवे द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत मंडलीय अफसरों ने मंगलवार को ललितपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर स्वच्छता की पाठशाला लगाई और अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। अधिकारियों को सफाई करते देख कई यात्री भी प्लेटफार्म की सफाई में जुट गए।

रेलवे द्वारा दो अक्टूूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है। जिसके तहत मंगलवार को झांसी मंडल के वरिष्ठ रेल मंडल वाणिज्य प्रबंधक विनीत सिंह के तत्वावधान में स्वच्छता अभियान चलाया गया। उन्होंने ललितपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर अधिकारियों, कर्मचारियों व यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया। उन्होंने सबसे पहले प्लेटफार्म संख्या एक पर कूड़ा देखते ही सफाई करना शुरु कर दिया, यह देख अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी सफाई में जुट गए। उन्होंने रेलवे स्टेशन के अन्य पटलों, वेटिंग रुम व अन्य कार्यालयों में पहुंचकर सफाई का निरीक्षण किया और तत्काल अन्य कर्मचारियों के साथ सफाई में जुट गए। फिर वे रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए, जहां उन्होंने रेलवे के विभिन्न क्षेत्रों के अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने यहां रेलवे कर्मचारियों को करीब आधा घंटा तक सफाई का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि रेलवे में अपने कार्यों के साथ सफाई के लिए अलग से समय निकालने की जरुरत नहीं है, बल्कि उसी समय में जहां भी गंदगी हो, उसे साफ किया जा सकता है। सफाई करना सिर्फ सफाई कर्मचारियों का ही कर्तव्य नहीं है, बल्कि लोगों को भी सफाई के प्रति जागरुक होना जरुरी है। उन्होंने यहां बुलेट ट्रेन के प्रशिक्षण के लिए जापान दौरे का अपना अनुभव भी अधिकारियों व कर्मचारियों से साझा किया और कहा कि जापान के दो शहर परमाणु हमले में पूरी तरह बर्बाद हो गए थे, लेकिन आज वह भारत के कई बड़े शहरों से भी अधिक विकसित होने के साथ ही साफ-सफाई में भी बहुत आगे हैं। जापान के रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफार्म पर यात्री खुद ही सफाई के प्रति जागरुक हैं, जिससे वहां गंदगी तो दूर-दूर तक दिखाई नहीं देती है। उन्होंने कहा कि जापान के लोगों की तुलना में भारत में कुछ प्रतिशत लोग ही स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझ लेते हैं, तो गंदगी से काफी हद तक छुटकारा मिल सकेगा। इसके बाद उन्होंने रेलवे ट्रेक पर ही यात्रियों द्वारा फेका गया कूड़ा-कचरा उठाकर सफाई की, यह देख यहां मौजूद अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी सफाई शुरु कर दी। यह देखते हुए प्लेटफार्म पर भी कई यात्रियों ने भी सफाई करना खुद ही शुरु कर दिया। इसके बाद यहां एनाउंस भी कराकर यात्रियों को सफाई अभियान में शामिल होने की अपील की गई। इस मौके पर स्वच्छता अभियान में बिना अपील के ही शामिल हुई यात्रियों प्रेम सिंह और केके शर्मा को पूछताछ कार्यालय से एनाउंस कराकर उनका नाम बोलकर सम्मानित भी किया गया। सीनियर डीसीएम ने बताया कि जो भी यात्री और स्थानीय संस्थाएं रेलवे के स्वच्छता पखवाड़े में आगे आकर अपना सहयोग देंगे, रेलवे द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर स्टेशन प्रबंधक जीडी वर्मा, स्टेशन प्रबंधक श्रेयांश चंद्र जैन, सीटीआई एनके बिलगैंया, नितिन शर्मा समेत अन्य रेलवे अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिस पर सीनियर डीसीएम ने सफाई में शामिल हुए यात्रियों के नाम एनाउंस कराकर तालियों के साथ उनका स्वागत भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed