{"_id":"5afb515e4f1c1bd2408b59e7","slug":"71526419806-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्या: हैंडपंप पर कब्जा करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्या: हैंडपंप पर कब्जा करने का आरोप
Updated Wed, 16 May 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
हैंडपंप पर कब्जा करने का आरोप
ललितपुर। थाना बार अंतर्गत ग्राम टोड़ी निवासी शंकर सिंह पुत्र भानसिंह ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर गांव के ही दबंगों पर हैंडपंप पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पत्र में पीड़ित ने बताया कि गांव में सरकारी हैंडपंप लगा है। इससे गांव के ही लोग पानी भरते हैं। जिसको गांव के ही दबंग द्वारा कब्जा कर लिया गया है। जिस पर पीड़ित पानी भरने गया तो उक्त विपक्षीगणों ने पानी भरने से मना किया। जब पीड़ित ने कहा कि यह हैंडपंप सरकारी है। जिस पर दबंगों ने गालीगलौज कर मारपीट करने लगे, जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस से करने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित ने कानूनी कार्रवाई करने व हैंडपंप को कब्जा मुक्त करवाए जाने की मांग की है।