फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   648 families of Kanshiram colonies are facing drinking water crisis.

Lalitpur News: पेयजल संकट से जूझ रहे कांशीराम कॉलोनियों के 648 परिवार

Fri, 16 Jan 2026 01:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
648 families of Kanshiram colonies are facing drinking water crisis.
- शहर के आरएमवी कॉलेज के पास स्थित दो कॉलोनियों में ऊपरी मंजिल तक नहीं पहुंचता पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर के राजकीय महाविद्यालय के पास स्थित कांशीराम कॉलोनियों में पेयजल संकट दूर नहीं हो पा रहा है। दोनों कॉलोनियाें में लगभग 648 परिवारों की लगभग तीन हजार आबादी को नल से पानी नहीं मिल पा रहा है। महज भूतल पर रहने वाले लगभग 216 परिवारों को ही पानी मिल पा रहा है। यहां पर बनी टंकी लंबे समय से शोपीस बनी हुई है। सीधे पानी की सप्लाई की जा रही है। ऐसे में लोगों को हैंडपंपों से पानी जुटाना पड़ रहा है। ऊपर के मंजिल के लोगों को पेयजल के लिए जूझना पड़ रहा है।
आरएमवी कॉलेज के आगे की कांशीराम कॉलोनी में 24 ब्लाॅक निर्मित हैं। इनमें 384 परिवार निवास करते हैं। वहीं, सामने स्थित कॉलोनी में 47 ब्लॉक हैं, जिसमें लगभग 480 परिवार रहते हैं। दोनों कॉलोनियों में लगभग 864 परिवार की चार हजार से अधिक की आबादी रहती है। इन परिवारों को पेयजल की सुविधा के लिए ट्यूबवेल का निर्माण किया गया था। इससे टंकी भरी जाती थी, जिससे पानी की सप्लाई की जाती थी। शुरुआत में तो पानी ऊपर की मंजिलों में भी पहुंच जाता था लेकिन बीते वर्षों से जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते टंकी से सप्लाई ठप हो गई है। ट्यूबवेल से सीधी सप्लाई हो रही है।
विज्ञापन

ऐसे में दोनों कॉलोनी में महज भूतल पर रह रहे 216 परिवारों को ही पानी मिल रहा है। प्रेशर न होने से ऊपर के मंजिलों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे कुछ लोग तो कनेक्शन में मोटर लगाकर पानी उठा रहे हैं। हाल यह है कि करीब तीन हजार की आबादी पानी की किल्लत से जूझ रही है। कॉलोनी चार मंजिला होने से लोगों को पानी ऊपर तक ले जाना मुश्किल हो रहा है। इनमें वृद्धजनों को अधिक परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
आरएमवी के सामने कॉलोनी में हैंडपंप की कमी
आरएमवी के सामने स्थित कांशीराम कॉलोनी में हैंडपंप की कमी है। महज चार हैंडपंप लगे हुए हैं। इनमें एक हैंडपंप में खराब पानी आ रहा है। दूसरा खराब पड़ा हुआ है। ऐसे में 12 ब्लाॅक की आबादी इकलौते हैंडपंप से पानी भर रही हैं। इससे भीड़ अधिक लगने से अक्सर यह खराब हो जाता है।
---
फोटो- 03
कैप्सन- पूनम तिवारी
पानी ऊपर की मंजिल तक नहीं पहुंच रहा है। हैंडपंप की कमी है। इससे पानी जुटाने में अधिक समय बर्बाद होता है।
- पूनम तिवारी
---

फोटो- 04

कैप्सन- किरन कुशवाहा

एक हैंडपंप में गंदा पानी आ रहा है। ऐसे में एक हैंडपंप पर अधिक भीड़ जुट रही है। दूसरा हैंडपंप लगवाया जाए।
- किरन कुशवाहा
वर्जन
कांशीराम कॉलोनियों में पानी की समस्या होने की जानकारी हुई है। इसकी जांच कराकर समस्या को दूर कराया जाएगा।
-मुंशीलाल, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed