फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   64% women could not get free ultrasound done

Lalitpur News: 64 फीसदी महिलाएं नहीं करा सकीं निशुल्क अल्ट्रासाउंड

Thu, 10 Jul 2025 12:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
64% women could not get free ultrasound done
ललितपुर। सरकार भले ही गर्भवती महिलाओं के लिए तमाम सुविधाएं दे रही हो, लेकिन जागरुकता के अभाव में इसका लाभ जरूरतमंदों को नहीं मिल पा रहा है। ऐसा ही हाल गर्भवती महिलाओं को निशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा का है। स्वास्थ्य विभाग ने 1267 गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच के लिए पंजीयन के बाद ओटीपी जारी किए, जिसमें महज 458 ने ही अल्ट्रासाउंड कराया। शेष को 700 से 800 रुपये देकर जांच करानी पड़ी।
विज्ञापन

हर माह की 01, 09, 16 और 24 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर गर्भवती महिलाओं को जांच की सलाह दी जाती है। शासन ने अब गर्भवती महिलाओं को निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर निशुल्क जांच की सुविधा भी दी है। इसके लिए महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस में पंजीयन व मोबाइल नंबर अंकित करना होता है। मुख्यालय से अल्ट्रासाउंड जांच के लिए ई-रूपी वाउचर जनरेट हो जाता है। इससे गर्भवती के मोबाइल नंबर पर एक लिंक आता है। इस लिंक के जरिये गर्भवती किसी भी सूचीबद्ध अल्ट्रासाउंड केंद्र पर निशुल्क जांच करा सकती है।
विज्ञापन

लेकिन, जागरुकता के अभाव में महिलाएं योजना का लाभ नहीं ले पा रही हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अब तक तीन माह में 1267 वाउचर जनरेट किए गए, इसमें महज 458 महिलाएं ही निशुल्क अल्ट्रसाउंड करा सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
गर्भवती महिलाओं को निशुल्क अल्ट्रसाउंड की सुविधा का लाभ देने के लिए आशाओं व अन्य कर्मचारियों को जागरूक करने के निर्देश दिए जाएंगे।
- डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed