फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   62 couples hold the hand of a couple

62 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

Wed, 12 Feb 2020 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
62 couples hold the hand of a couple
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में भगवान गणेश जी की पूजा- अर्चना करते प्रभारी मंत्री और अन्य ? - फोटो : LALITPUR
महरौनी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में 62 जोड़ों ने एक- दूसरे का दामन थाम लिया। जिले के प्रभारी मंत्री, राज्यमंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने वर- वधू को आशीर्वाद प्रदान किया।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय के सीबी गुप्ता ग्राउंड पर विवाह सम्मेलन हुआ। शुभारंभ अतिथियों ने गणेश भगवान की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। रासलीला पार्टी द्वारा संगीत व डांस सी प्रस्तुतियां दी गईं। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। बच्चों ने राधाकृष्ण के किरदार में उपस्थित अतिथियों एवं प्रांगण में बैठे गणमान्यजनों का मनमोह लिया। सभी ने मुख्यमंत्री विवाह योजना की सराहना की और विकासकारी योजनाओं का उल्लेख किया।
विज्ञापन

सम्मेलन में प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव, श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, विधायक रामरतन कुशवाहा, जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल, पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग, उपजिलाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रसाद और नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णा सिंह मौजूद रहीं। प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि समाज में दहेज रूपी दानव को समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में मिलने बाली राशि को बढ़ाकर 51 हजार रुपये कर दिया है। श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि इस तरह के सम्मेलन हमेशा होते रहें, जिससे वर- वधु को लाभ मिलता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख दरयाब सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद कुमार बड़ौनिया, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य गीता सोनी, भाजपा के जिलाउपाध्यक्ष चंद्रशेखर पंथ, राजीव कुमार दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष इंदर सिंह लोधी, कल्लन कुशवाहा, कस्तूरी बाई, शकुंतला कुशवाहा, शिक्षक लखनलाल आर्य, महेंद्र सिंह राजावत, बलराम सिंह लोधी, जिला पंचायत सदस्य प्रभु गंधर्व, श्रीराम पटैरिया, जुझार सिंह लोधी, सोनू चौबे, आशुतोष सेंगर, अस्सु पंडा, अंशुल राजा, सुखसिंह, प्रकाश नारायण त्रिपाठी प्रधान सिलावन के अलावा प्रशानिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। संचालन संजय पांडे भारत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed