{"_id":"5cb8ee19bdec2213ec623ca9","slug":"61555623449-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी को मुद्दा बनाकर लड़ा जा रहा चुनाव:राजा बुंदेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी को मुद्दा बनाकर लड़ा जा रहा चुनाव:राजा बुंदेला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी को मुद्दा बनाकर लड़ा जा रहा चुनाव: राजा बुंदेला
ललितपुर। भाजपा नेता व बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला ने कहा कि देश में पहला ऐसा इकलौता चुनाव होने जा रहा है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुद्दा बनाकर लड़ा जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि यदि प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं किया है तो 51 पार्टियों को एक साथ चुनाव लड़ने की क्यों जरूरत पड़ गई? उन्होंने जातिगत एवं व्यक्तिगत टिप्पणी किए जाने को गलत ठहराया।
उन्होंने कहा कि झांसी- ललितपुर सीट के प्रत्याशी अनुराग शर्मा की छवि बेदाग है। संपन्न घराने के और पढ़े- लिखे हैं। निश्चित ही वे इस क्षेत्र के बारे में सोचेंगे। इस समय पूरा चुनाव एकतरफा हो गया है। हम केवल विकास के आधार पर वोट मांग रहे हैं। जितने भी चुनाव हुए हैं, उनमें महंगाई, बेरोजगारी व कई अन्य समस्याएं होती थी। इकलौता चुनाव ऐसा है जो प्रधानमंत्री को मुद्दा बनाकर लड़ा जा रहा है। यदि प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं किया है तो 51 पार्टियों को एक साथ चुनाव लड़ने की क्यों जरूरत पड़ गई? पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश और मायावती कहते हैं कि देश का बंटाढार हुआ है और देश खतरे में हैं तो दोनों को एक साथ आने की क्यों जरूरत पड़ गई। विदेशों में रहने वाले लोग आज हिंदुस्तानी होने पर फक्र करते हैं।
झांसी की जगह खजुराहो सीट से टिकट मांगने के जवाब में उन्होंने माना कि जाति के आधार पर टिकटों का वितरण किया जाता है। इससे झांसी से टिकट नहीं मांगा था। भोजपुरी कलाकारों के मुकाबले बुंदेलखंडी कलाकारों को टिकट नहीं दिए जाने के सवाल पर वह गोलमोल जवाब देते नजर आए। केंद्रीय मंत्री उमा भारती द्वारा महरौनी की सभा में की गई टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि किसी को भी जातिगत एवं व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। उनके बयान से वह आहत हैं। इस मौके पर मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरु मौजूद रहे।