{"_id":"5ba7ef84867a557e8836a09a","slug":"61537732484-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले वर्ष का वादा लेकर बप्पा को विदा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले वर्ष का वादा लेकर बप्पा को विदा किया
Updated Mon, 24 Sep 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले वर्ष का वादा लेकर बप्पा को विदा किया
ललितपुर। भगवान गजानन को दस दिन पूजा सेवा करने के बाद रविवार को अनंत चतुर्दशी पर गणपति बब्बा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ के नारों के साथ नम आंखों से भगवान गणेश को विदाई दी गई। प्रथम पूज्य गणेश का विधिविधान से पूजन अर्चन करने के बाद अबीर गुलाल उड़ाते हुए श्रद्धालुओं की टोली बैंडबाजों के साथ गणेश प्रतिमाओं को गोविंद सागर बांध ले गए। यहां आरती करने के प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया।
गणेश चतुर्थी से प्रारंभ हुए उत्सव का रविवार को अनंत चतुर्दशी को समापन हो गया। अनंत चतुर्थी से दस दिवसीय उत्सव में गणेश भगवान के दर पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पूजा अर्चना के साथ ही आरती में महिलाओं व परिवार के सदस्यों ने धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर पूजा-अर्चना करके गणपति की अंतिम आरती उतारी गई। इसके बाद यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें आयोजकों ने आहुतियां देकर परिवार की सुख समृद्धि की मंगल कामना की। नगर के आजादपुरा प्रथम, द्वितीय व तृतीय, तालाबपुरा, डोड़ाघाट, चौबयाना, खिरकापुरा, चांदमारी, बैंककालोनी, सिविल लाइन, इलाइट क्षेत्र, रामनगर, रावतयाना, पटेलनगर, गोविंदनगर सहित विभिन्न मुहल्लों में विराजित प्रतिमाओं को दोपहर से लेकर युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों की टोली विसर्जन को निकली। लोग अबीर गुलाल उड़ाते हुए ढोल की थाप पर नृत्य करते जा रहे थे। महिलाएं मंगल गीत गाते हुए चल रही थीं। वहीं गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे लगाते हुए श्रद्घालु चल रहे थे। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। शहर से लगभग एक सैकड़ा गणेश प्रतिमाओं को गोविंदसागर बांध पर विधिवत पूजन कर विसर्जित किया ।
घरों में पूजे गए भगवान गजानन
ललितपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर भगवान अनंत घर-घर पूजन किया गया। विधि विधान से पूजन अर्चन करने के बाद बांह पर अनंता बांधा गया। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर सुबह से ही घरों में पूजा अर्चना की गई। घरों में कुशा के भगवान बनाए गए। विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान का दूध-दही से अभिषेक व पूजन किया गया। जिसके पश्चात आरती की गई। लगभग परिवार सभी वरिष्ठ सदस्यों ने पुरुषों के दाएं हाथ की बांह व लड़कियों के बाएं हाथ की बांह पर अनंता बांधा और भगवान से मंगल आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
मुस्तैद रहा पुलिस व प्रशासन
गणेश प्रतिमाओं को ट्रैक्टर, टैम्पो, कार, ठेला, जीप, व पिकप में रख भक्त नाचते-झूमते चल रहे थे। प्रतिमा विसर्जन में किसी भी अनहोनी न हो इसके लिए प्रशासन भी चाकचौबंद रहा। विसर्जन मार्ग पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। वही, विसर्जन स्थल गोविंद सागर बांध पर अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता, सीओ सिटी हिमांशु गौरव व नगर पालिका ईओ अवनींद्र कुमार आदि मौके पर मौजूद रहे।
उखड़ी सड़क से निकले समय चिंतित रहे भक्त
गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए जाते समय श्रद्घालुओं को गोविंद सागर जाने के लिए भारी जोखिम उठाना पड़ा। गोविंद सागर बांध पहुंचने के लिए कैलगुवां तिराहे से आगे सड़क उखड़ी पड़ी हुई है। वाहन निकलने पर झटके लगते ही श्रद्धालु चिंतित हो उठे कि प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त न हो जाएं। जिसको लेकर कई जगह बांधना पड़ा। साथ ही कई भक्त झूमते समय चुटहिल हो गए तो कई नाच नहीं पाए।