फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   सदनशाह मजार के सामने मैदान हुआ साफ सुथरा

सदनशाह मजार के सामने मैदान हुआ साफ सुथरा

Fri, 15 Jun 2018 02:44 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
सदनशाह मजार के सामने मैदान हुआ साफ सुथरा
सदनशाह मजार के सामने मैदान हुआ चकाचक
विज्ञापन

फोटो 13
- चलाया गया सफाई अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में स्वच्छत भारत अभियान के तहत नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 11 सदनशाह मजार के सामने वाले मैदान में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने स्वयं झाडू लेकर सफाई की और नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया।

डीएम ने शहर को साफ सुथरा बनाने का बीड़ा उठाया है। इसके तहत उनके नेतृत्व में अधिकारियों द्वारा खाली मैदान की सफाई की जा रही है। इसी कड़ी में सदनशाह बाबा की मजार के सामने खाली मैदान की सफाई की गई। उन्होंने कहा कि नागरिक अपने आस-पास सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखें। स्वच्छता अभियान लगभग 01 घण्टे तक चला। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी सदर महेश प्रसाद दीक्षित, परियोजना निदेशक डीआरडीए बलिराम वर्मा, वरिष्ठ कोषाधिकारी विष्णुकान्त द्विवेदी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद अवनीन्द्र कुमार, जिला आबकारी अधिकारी एसके पाण्डेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेन्द्र कुमार पटेल, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ एसके शाक्य, उप निदेशक कृषि प्रसार संतोष कुमार सविता, जिला कृषि अधिकारी एसएन चौधरी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएन त्रिपाठी, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ जेएस बक्शी, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रवण कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक केसी भारती, जिला उद्यान अधिकारी सुघर सिंह, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चन्द्र राय, सहायक आयुक्त निबंधक सहकारिता अनूप कुमार द्विवेदी, अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी केबी मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed