फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   टीबी के मरीज खोजने के लिए टीमें हुई रवाना

टीबी के मरीज खोजने के लिए टीमें हुई रवाना

Tue, 12 Jun 2018 03:19 AM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 03:19 AM IST
विज्ञापन
टीबी के मरीज खोजने के लिए टीमें हुई रवाना
टीबी के मरीज खोजने के लिए टीमें रवाना
विज्ञापन

- जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। सोमवार को पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सक्रिय क्षयरोगी खोज अभियान का शुभारंभ किया गया। टीमों को कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह व अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया।

बताते चले कि जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए सक्रिय क्षयरोगी खोज अभियान चलाया जा रहा है। जो 11 जून से 22 जून तक चलेगा। अभियान के लिए जनपद की कुल लक्ष्य के मुताबिक आबादी 137558 है। जिसे सभी ब्लॉकों एवं शहरी क्षेत्रों की 10 प्रतिशत आबादी शामिल की गई है। जिसके लिए जनपद में 58 टीमों का गठन किया गया है। एक टीम में तीन सदस्य होंगे। आशा, आंगनबाड़ी कर्मचारी व स्वयं सेवी संस्थाओं के सदस्य होंगे। जिसमें एक टीम प्रतिदिन 50 घरों में संभावित मरीज की खोज करेंगी। पुष्टि होने पर रोगी को घर पर ही दवा उपलब्ध कराई जायेगी। इस अभियान का उद्देश्य आबादी में मरीजों की तुरंत जांच एवं पहचान कर इनका 48 घंटे के अंदर उपचार शुरू करवाना है। जिसके लिए 13 सुपरवाइजर एवं सभी ब्लॉकों के चिकित्सा अधीक्षक/चिकित्सा अधिकारी को जिम्मेदार बनाया गया है।
विज्ञापन

-----------
ये होते हैं लक्षण
15 दिन से लगातार खांसी का आना।
15 दिन से अधिक बुखार का आना।
पिछले 6 महीने में कभी भी बलगम में खून का आना।
पिछले 01 महीने में कभी भी सीने में दर्द की शिकायत का होना।
वजन का कम होना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed