फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   600 megawatt ultra mega solar plant

तीन हजार एकड़ जमीन पर बनेगा 600 मेगावाट का अल्ट्रा मेगा सोलर पावर पार्क

Thu, 24 Sep 2020 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
600 megawatt ultra mega solar plant
सोलर पावर पार्क के लिए जमीन का सर्वे करते आईआईटी रुढ़की की टीम - फोटो : LALITPUR
ललितुपर। जनपद में तालबेहट क्षेत्र में तीन हजार एकड़ की जमीन पर अल्ट्रा मेगा सोलर पावर पार्क बनाया जाएगा। इसके लिए 15 गांव चिह्नित किए गए हैं। इस उपक्रम के लिए 1700 एकड़ जमीन सरकारी होगी, जबकि 1300 एकड़ जमीन को किसानों से 28 साल के लिए किराए पर लिया जाएगा। इस उपक्रम का सर्वे कार्य भी शुरु कर दिया गया है इसके लिए आईआईटी रुड़की की टीम द्वारा क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से टोपोग्राफी सर्वे शुरु कर दिया गया है।
विज्ञापन

तालबेहट क्षेत्र में आदर्श ग्राम पवा एवं आसपास के करीब 15 गांवों में शासन की योजना के तहत अल्ट्रा मेगा सोलर पावर पार्क बनाए जाने को मंजूरी मिल गई है। अभी तक यहां ग्राम पवा, कड़ेसरा, पिपरई, वर्मा विहार, सरखड़ी व झरर गांव के 450 किसानों ने अपनी जमीन इस सोलर पार्क के लिए देने को सहमति पत्र दिया है। जबकि बाकी गांवों की जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया चल रही है। अल्ट्रा मेगा सोलर पावर पार्क का निर्माण यूपी नेडा और भारत सरकार की संस्था टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कार्पोरेशन (टीएचडीसी) द्वारा संयुक्त रुप से किया जाएगा। इसमें 74 प्रतिशत भागीदारी टीएचडीसी और बाकी 26 प्रतिशत की भागीदारी यूपीनेडा की होगी। यह पूरा उपक्रम को लगभग तीन हजार करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा और यह सोलर पार्क लगभग दो वर्ष में बनकर तैयार हो सकेगा। इसके लिए आईआईटी रुड़की के चीफ कमल जैन के नेतृत्व में टीम ने 11 सितंबर से सर्वे कार्य भी शुरु कर दिया है।
विज्ञापन

-------------
20 हजार रुपये प्रति एकड़ रहेगा किराया
अल्ट्रा मेगा सोलर पावर पार्क के लिए सरकार द्वारा सोलर पार्क के लिए यहां की जमीन 20 हजार रुपये (प्रतिमाह) प्रति एकड़ के हिसाब से 28 वर्ष के लिए किराए पर ली जाएगी और इसके बाद वह जमीन उन्हीं किसानों को वापस हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
मुनाफे के दो फीसदी से होगा क्षेत्र का विकास
टीएचडीसी एक सरकारी संस्था है, जो यहां लगाए जा रहे सोलर पावर पार्क के बनने के बाद जो बिजली उत्पादन से मुनाफा होगा, उसके दो फीसदी से क्षेत्र का विकास करेगी। जिसमें स्कूल, सड़क आदि सामाजिक का विकास भी कराया जाएगा। स्कूल में शौचालय आदि की मरम्मत आदि का कार्य भी संस्था करेगी।
------------
जिले में अब तक बन रही 60 मेगावाट बिजली
जनपद में महरौनीखुर्द व महर्रा में 10-10 मेगावाट एवं ग्राम बारचौन में बीस मेगावाट और पठाविजयपुरा में दस मेगावाट क्षमता का सौर ऊर्जा प्लांट लगाया गया था, इस प्रकार जिले में वर्तमान में 60 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है।
------------
तालबेहट रेंज में सुकमा ढुकमा एवं पवाजी संपर्क मार्ग से जुड़े करीब 15 गांवों में अल्ट्रा मेगा सोलर पावर पार्क का निर्माण यूपी नेडा एवं टीएचडीसी का संयुक्त उपक्रम बनाया जाएगा। इसके लिए आईआईटी रुड़की के चीफ कमल जैन भी 11 सितंबर से सर्वे के लिए यहां आ गए हैं और यहां सर्वे कार्य शुरु कर दिया गया है, जो लगभग चार माह में पूरा हो सकेगा।

संजय खेर, महाप्रबंधक सोलर, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड।
----------
यहां अधिकांश भूमि बंजर एवं पथरीली है, लेकिन यह उपक्रम के लगने से इस भूमि का उपयोग होने के साथ ही जमीन का रेट तय होने से आर्थिक मदद भी मिल सकेगी और यहां का विकास भी होगा।
ज्योति विजय मिश्रा, ग्राम प्रधान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed