फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   52 bussinessman resian

नगर व्यापार मंडल के 52 पदाधिकारियों व सदस्यों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

Sat, 26 Sep 2020 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
52 bussinessman resian
ललितपुर। नगर उद्योग व्यापार मंडल ललितपुर के 52 पदाधिकारियों ने अपनी जिला कार्यकारिणी के उपेक्षापूर्ण रवैये से नाराज होकर शुक्रवार को सामूहिक इस्तीफा दे दिया। पदाधिकारियों ने यह इस्तीफा उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा को भेजा है। इस प्रकरण को लेकर नगर में चर्चाआें का दौर गरम है।
विज्ञापन

नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर अध्यक्ष नरेंद्र कड़ंकी के नेतृत्व में व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा को पूरी नगर कमेटी के साथ 52 पदाधिकारियों व सदस्यों का व्यापार मंडल में पद एवं प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा भेजा है। जिसमें बताया गया है कि ललितपुर इकाई में उन जैसे कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है। सम्मान न मिल पाने के कारण वह दिन- रात वर्षों तक सींचने वाले संगठन को छोड़ने के लिए विवश हैं। इसमें बताया गया है कि यह बात उन्होंने कई बार राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री के संज्ञान में रखी। लेकिन नगर के समस्त सेक्टरों व टीम के समर्थन पत्र के बावजूद भी इस बात पर कोई सही निर्णय नहीं लिया गया। जिसके कारण वह सभी लोग संगठन के पद एवं प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा देे रहे हैं।
विज्ञापन

इन्होंने दिया इस्तीफा
इस्तीफा देने वालों में नगर अध्यक्ष नरेंद्र कड़ंकी, नगर महामंत्री संजय रसिया, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक मुच्छाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश पाठक, उपाध्यक्ष अंकुर सानू बाबा, उपाध्यक्ष वैभव जैन टिन्ना, प्रचार मंत्री शिवम मिश्रा, कोषाध्यक्ष मुकेश सर्राफ, राजेश जैन बल्ली, हेमंत जैन, सौरभ जैन, संजीव जैन, अशोक तिवारी, विकास कुमार जैन, विक्रांत मोदी, रिक्की पटना, राहुल जैन कलरैया, रिषभ जैन, महेश कुमार अनौरा, प्रियदर्शी चौबे, अमित जैन, कपिल डोडवानी, सेतु यादव, निजाम शाह, राजेंद्र कुमार जैन, अकरम बाबा, रीकांत करौलिया, मनीष जैन, स्वदेश गोयल, मनीष सिंघई, भागचंद जैन, अंशुल बड़कुल, राजीव पटवारी, अरविंद जैन, अजय जैन, जगदीश कुशवाहा, विनय कुमार सतभैया, जीवन जैन मिर्चवारा, अक्षय दिवाकर, अनूप ताम्रकार, राजेश कुमार जैन, राजेंद्र सोनी, उत्तम चंद जैन, अनुराग जैन डिस्को ने एक साथ सामूहिक रुप से इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान संगठन की सामान्य सदस्यता नहीं की जा सकी, जिसके चलते संगठन के पदाधिकारियों ने नाराज होकर नगर कमेटी की उपेक्षा की है। 12 वर्षों से लगातार मैं चार बार नगर अध्यक्ष के पद पर रहा, लेकिन इस बार दुर्घटना में घायल होने और लॉकडाउन होने के कारण सदस्यता नहीं की जा सकी थी। संगठन में तवज्जो नहीं मिलने के कारण नगर उद्योग व्यापार मंडल के 52 पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को एक साथ सामूहिक इस्तीफा दे दिया है।
नरेंद्र कड़ंकी, नगर अध्यक्ष, नगर उद्योग व्यापार मंडल (रजि.)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed