{"_id":"5bc4f27abdec226997412b6d","slug":"51539633786-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा अंशिका जैन को राज्यपाल से मिला स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा अंशिका जैन को राज्यपाल से मिला स्वर्ण पदक
Updated Tue, 16 Oct 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंशिका जैन को राज्यपाल से मिला स्वर्ण पदक
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय ललितपुर की छात्रा अंशिका जैन पुत्री डा. सुभाष चंद्र जैन ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की वर्ष 2018 की एमए के सभी विषयों की परीक्षाओं में सर्वाधिक प्राप्तांक/प्रतिशत प्राप्त कर महाविद्यालय को शैक्षाणिक क्षेत्र में गौरान्वित किया है। इस मौके पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति एवं राज्यपाल रामनाईक, उपमुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा और एवं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सुरेंद्र दुबे द्वारा आंशिका जैन को शैक्षणिक क्षेत्र में सर्वोकृष्ट प्रदर्शन एवं सर्वाधिक अंक प्राप्त करने की उपलब्धि से सम्मानित करते हुए डा. वीआर अंबेडकर (स्वर्ण पदक), कुलाधिपति रजत पदक एवं स्नेहलता शर्मा स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। छात्रा अंशिका जैन के प्रारंभ से ही समाज शास्त्र और अंग्रेजी साहित्य छात्रा के प्रिय विषय रहे हैं। छात्रा अंग्रेजी माध्यम की छात्रा रही है, लेकिन स्नातकोत्तर स्तर पर समाजशास्त्र विषय में पोस्ट ग्रेजुएट करने का निर्णय लिया। इसी विषय में इंटर स्तर पर 81 प्रतिशत बीए स्तर पर 87 प्रतिशत और एमए 79 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विशेष दक्षता प्राप्त की है। उन्हें राज्यपाल एवं उप मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किए जाने पर उनकी माता ममता जैन एवं पिता डा. सुभाषचंद्र जैन, प्रबंध समिति अध्यक्ष प्रभात दीक्षित, प्रबंधक श्री प्रदीप चौबे, प्राचार्य डा. अवधेश अग्रवाल, डा. ओमप्रकाश शास्त्री, डा. आशा साहू, डा. पंकज शर्मा, डा. ऊषा पाठक समेत पूरे महाविद्यालय ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।