फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   मनरेगा योजना में पौधरोपण कार्य को मिली हरी झंडी

मनरेगा योजना में पौधरोपण कार्य को मिली हरी झंडी

Sun, 10 Jun 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
मनरेगा योजना में पौधरोपण कार्य को मिली हरी झंडी
मुख्य विकास अधिकारी ने बीस हैक्टेयर क्षेत्र में पौधरोपण को दी मंजूरी
विज्ञापन

दो सौ की जगह बीस हैक्टेयर क्षेत्रफल ही हो पाया स्वीकृत
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। मानसून सीजन में मनरेगा योजनांतर्गत पौधरोपण कराया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने वन विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृत कर दिया गया है। जिसके तहत बीस हैक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की प्रजातियों के पौधे रोपित किए जाएंगे।

74 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में फैले जंगल को हरा भरा बनाने के लिए मानसून सीजन में पौधरोपण कराया जाना है। जिसके तहत शासन ने बीते माहों में कुल 2352 हैक्टेयर क्षेत्र में 18 लाख पौधे लगाने का प्रस्ताव किया था। जिससे वन विभाग के अधिकारियों के हाथ पैर फूलने लगे। विशेषकर मनरेगा के अंतर्गत पौधारोपण से कन्नी काट रहे थे। इसके बाद लक्ष्य को कम करने की कोशिश शुरू हुई। आखिरकार मामला ठंडे बस्ते में चला गया। इसके पश्चात विभागगीय अफसर 75 हैक्टेयर क्षेत्र में सामाजिक वानिकी एवं 200 हैक्टेयर क्षेत्र में मनरेगा के तहत पौधरोपण के लिए तैयार हो गए। जिसे शासन से हरी झंडी मिल गई। विभागीय अफसरों ने दौ सौ हैक्टेयर क्षेत्र में एक प्रस्ताव मनरेगा सेल को भेज दिया। जिस पर विकास अधिकारियों ने गाटावार नंबर एवं फोटोग्राफ नहीं होने की स्थिति में उस प्रस्ताव पर आपत्ति लगा दी। मामला करीब एक माह तक यूं ही पड़ा रहा। जब नवागत सीडीओ शिवनारायण ने कार्यभार संभाला तो फाइल एक बार फिर दौड़ने लगी। जब प्रस्ताव को स्वीकृति मिली तो मनरेगा के तहत पौधरोपण का क्षेत्रफल घटकर बीस हैक्टेयर ही रह गया। वर्तमान में सीडीओ ने जिसे स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस मद में बारह लाख बासठ हजार रुपये की धनराशि खर्च होगी। अब विकास से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि वन विभाग ने जितने हैक्टेयर क्षेत्र का प्रस्ताव मिला था, उसे स्वीकृत कर दिया गया है। पहले से ही वन विभाग के अधिकारी मनरेगा से कार्य कराने में बच रहे थे। बीते दिनों वन विभाग के डीएफओ, एसडीओ सहित कई रेंजरों के तबादले हो गए हैं। जिससे वन विभाग के काम अचानक रुक से गए। जब नए अधिकारी कार्यभार संभालेंगे तब मनरेगा के तहत कार्य प्रारंभ होंगे।
विज्ञापन

.....
मनरेगा में नहीं मिला पैसा
मनरेगा में पैसा नहीं मिलने से पौधरोपण का कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है। अग्रिम मृदा कार्य में परेशानी हो रही है। इसे डीएफओ के समक्ष रखा जाएगा।
गणेश प्रसाद शुक्ला
रेंजर ललितपुर रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed