फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   खजुराहो के लिए मिलेगी एक और पैसेंजर, चौथी रेल लाइन भी हुई स्वीकृत

खजुराहो के लिए मिलेगी एक और पैसेंजर, चौथी रेल लाइन भी हुई स्वीकृत

Wed, 21 Feb 2018 01:49 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खजुराहो के लिए मिलेगी एक और पैसेंजर, चौथी रेल लाइन भी हुई स्वीकृत
खजुराहो के लिए मिलेगी एक और पैसेंजर, चौथी रेल लाइन भी हुुई स्वीकृत
विज्ञापन

ललितपुर। रेल महाप्रबंधक इलाहाबाद जोन एमसी चौहान ने मंगलवार को ललितपुर से आगासौद रेलवे स्टेशन तक का वार्षिक निरीक्षण किया, इसमें उन्होंने रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के साथ ही रेलवे कर्मचारियों की सभी सहूलियतों को तवज्जो दी। उन्होंने ललितपुर से खजुराहो के लिए एक और नई पैसेंजर ट्रेन चलाने की योजना सार्वजनिक की, तो बीना से आगरा तक चौथी रेल लाइन स्वीकृत कर शीघ्र काम शुरू होने की बात कही। उन्होंने देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के लिए प्रस्तावित रोड ओवर ब्रिज के लिए राज्य सरकार द्वारा पैसा नहीं दिए जाने से अवगत कराया, जिससे इसका काम रुका हुआ है। उन्होंने खंड के सभी रेलवे स्टेशनों और रेलवे कॉलोनियों में सोलर लाइट लगाने को कहा। जीएम के निरीक्षण में जोनल और मंडलीय अधिकारियों के हुजूम ने भी स्टेशन पर अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पूर्व प्रस्तावित रेल महाप्रबंधक इलाहाबाद जोन एमसी चौहान मंगलवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे विशेष ट्रेन से सीधे आगासौद रेलवे स्टेशन पहुंचे, उन्होंने रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं को परखा और रेलवे गेट व ट्रैक का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने वापस लौटते हुए मोहासा और धौर्रा के बीच बने नारायण नदी के पुल पर तीसरी रेल लाइन के लिए बनने वाले ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। फिर वह धौर्रा होते हुए जाखलौन रेलवे स्टेशन पहुंचे और वहां भी उन्होंने निरीक्षण किया। दोपहर करीब डेढ़ बजे वह ललितपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले वेटिंग रूम मेें एक दिन पहले ही बजाज पावर प्लांट के सहयोग से महिलाओं की सुविधा के लिए लगाए गए सेनेटरी नेपकिन बॉक्स का निरीक्षण किया और इसके प्रचार प्रसार के लिए प्लेटफार्म पर बोर्ड लगाने के निर्देेश दिए। इसके बाद वह दूसरे वेटिंग रूम में पहुंचे जहां उन्होंने टॉयलेट की ठीक से सफाई के निर्देश दिए। पूछताछ विंडो के पास रखवाई गईं एटीवीएम मशीनों का निरीक्षण करने लगे और मशीनों को चलते नहीं मिलने पर तत्काल मशीनों के संचालन की बात कही। स्टेशन के बाहर पहुंचे, तो फव्वारा और गार्डन देख कहे बिना नहीं रुक सके कि गार्डन का रखरखाव ठीक है, अभी बनाया क्या। इसके बाद उन्होंने आरपीएफ थाने पहुंचकर आरपीएफ कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए बनाए गए बैरकों में जाकर सुविधाएं परखीं। उन्होंने यहां पक्की छत बनाने को कहा। वह टिकट घर पहुंचे, उन्होंने पूर्व से रखवायी गई संचालित हो रही एटीवीएम मशीनों की कर्मचारियों से जानकारी ली। एटीवीएम से कितने टिकट दिन में बनाए जा सकते हैं। पूरी जानकारी ली, फिर वह टिकट घर के अंदर काउंटरों के पास पहुंचे और काउंटरों के नियमित संचालित होने की जानकारी ली। फिर वह टिकट काउंटर पर तैनात कर्मचारियों के पास पहुंचे, उन्होंने टिकटों की जानकारी व व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद वह अफसरों के अमले के साथ रेलवे कालोनी पहुंचे, जहां उन्होंने कालोनी में रहवासियों से बिजली, पानी या अन्य व्यवस्थाओं के बारे में कर्मचारियों व उनके परिजनों से जानकारी जुटाई और एक कालोनी के आवास में अंदर जाकर भी व्यवस्थाएं देखीं। इसके बाद उन्होंने यहां विद्युत कर्षण केंद्र के पास अन्य अधिकारियों के साथ वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने यहां अधिकारियों को निर्देशित किया कि यहां कालोनी के बच्चों के लिए एक गार्डन डेवलप किया जाए, इसमें झूले आदि की व्यवस्थाएं हों। इसके बाद उन्होंने डीआरएम एके मिश्रा से कहा कि सभी स्टेशनों और कालोनियों में सोलर लाइट लगाई जाएं और यह काम मार्च के पहले पूरा हो जाए।
विज्ञापन

आगरा से बीना तक चौथी रेल लाइन बनेगी
रेल महाप्रबंधक ने पत्रकारवार्ता के दौरान बताया कि आगरा से बीना रेलवे स्टेशन तक चौथी रेल लाइन स्वीकृत हो चुकी है, इसका कार्य शीघ्र शूरू होगा। इसके बनने से मेल और पैसेंजर ट्रेन की पंक्चुअलिटी बनेगी। इससे गई अन्य गाड़ियों के चलने का रास्ता भी साफ होगा। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई से संतुष्टि जताई और कहा कि वार्षिक निरीक्षण इसी वजह से होता है कि जो कमियां हों वह पूरी तरह से दूर कर ली जाएं। उन्होंने इस सेक्शन में ट्रेनों में चलने वाले अवैध वेंडरों और किन्नरों की समस्याओं को गंभीरता से लेने की बात कही। उन्होंने ललितपुर से खजुराहो तक के लिए एक और नई पैसंजर ट्रेन का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसे शीघ्र ही शुरू करने की योजना है। उन्होंने नेहरू नगर के लोगों को प्लेटफार्म नंबर एक से होकर जाने में टीसी स्टाफ के चेकिंग के दौरान होने वाली परेशानी के सवाल पर नेहरू नगर की ओर निकले फुट ओवर ब्रिज को स्टेशन के बाहर दूसरी ओर भी बढ़ाने के लिए आवश्वासन दिया। उन्होंने तुलसी एक्सप्रेस के खजुराहो रूट से बढ़ाने को प्रक्रिया में होने की बात कही है। उन्होंने यहां देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर बनने वाले रोड ओवर ब्रिज के बारे में बताया कि राज्य पैसा नहीं दे रहा है, इससे काम शुरू नहीं हो पा रहा है। जबकि रेलवे द्वारा मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर लग ही गए दिशा सूची बोर्ड
रेलवे स्टेशन पर रेल महाप्रबंधक के दौरे के ठीक एक दिन पहले रातों रात रेलवे अधिकारियों द्वरा दिशा सूची संकेतक बोर्ड सभी कार्यालयों के बाहर और टिकट घर की ओर जाने वाले रास्ते व टिकट घर पर भी लगाए गए, जिसे देखकर हर कोई कहते नजर आया कि कोई बड़ा अधिकारियों आ रहा होगा। वहीं फव्वारा चलना भी स्थानीय यात्रियों के लिए अधिकारियों के आने का संकेतक बना।


पानी की जांच नहीं होने पर जताई नाराजगी
जाखलौन (ललितपुर )। विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल देवगढ़ को रेल मार्ग से जोड़ने वाले जाखलौन रेलवे स्टेशन का आज उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे स्टेशन परिसर में अव्यवस्थाओं को लेकर अपने अधीनस्थ अधिकारियों को फटकार लगाई। नल की टोंटी में पानी नहीं आता देख कर उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों ठीक कराने के निर्देश दिए। पेय जल की टंकी में पानी की जांच न कराए जाने पर उन्होंने पानी के नमूने चेक करवाने की जानकारी मांगी और पानी की जांच नहीं कराए जाने की जानकारी पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा के दिखाइए कहां आपने कितनी बार जांच करवाई। इस पर अधिकारी बगलें ताकते देखे गए। इस अवसर पर जाखलौन के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह बुंदेला और उनके साथ प्रतिनिधिमंडल ने झेलम एक्सप्रेस के स्टेशन पर रोके जाने की मांग की तथा रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाएं प्रकाशीय उपकरण पेयजल की उचित व्यवस्था और रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी खड़ी ना करने की बात रखी। शिकायतों को सुनने के बाद उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।और इसके पश्चात महाप्रबंधक की ट्रेन जाखलौन से रवाना होकर ललितपुर की ओर चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed