फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   मनरेगा: कार्यों को पूर्ण कराने के मामले में पिछडे ब्लाक

मनरेगा: कार्यों को पूर्ण कराने के मामले में पिछडे ब्लाक

Wed, 01 Nov 2017 01:00 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
मनरेगा: कार्यों को पूर्ण कराने के मामले में पिछडे ब्लाक
मनरेगा के कार्यों में पिछड़े ब्लाक
विज्ञापन

ब्लाक बिरधा में एक भी काम नहीं हो सका पूर्ण
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को द्रुत गति नहीं मिल पा रही है। इसके पीछे श्रमिकों की कम उपलब्धता को माना जा रहा है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि विकासखंड बिरधा में अभी तक एक भी काम पूर्ण नहीं हो पाया है। वहीं, जखौरा ब्लाक में चंद काम ही पूर्ण कराए जा सके हैं।

मौजूदा वित्तीय वर्ष में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 5116 काम स्वीकृत हुए हैं, इसके सापेक्ष 2608 काम पूर्ण हो गए हैं। लेकिन, इस मामले में विकासखंड बिरधा पिछड़ता दिखाई दे रहा है। यहां एक ही काम पूर्ण हो सका है। वहीं, जखौरा ब्लाक में तीन व तालबेहट में आठ काम पूर्ण हुए हैं। हालांकि, पूर्व के वर्षों के लंबित काम पूर्ण होते जा रहे हैं। बता दें कि जिले में तीन वित्तीय वर्षों के लंबित कामों को मौजूदा समय में कराया जा रहा है। इसमें मजदूरों की कमी आड़े आ रही है। वर्तमान में रबी सीजन की बुवाई प्रारंभ हो गई है। जिससे मजदूरों ने अपना ध्यान मनरेगा से हटा लिया है। ऐसे में मनरेगा के काम लड़खड़ाने लगे हैं। बीते दिनों विभागीय अफसरों ने योजना को गति दिलाने के लिए शिकंजा भी कसा था। तमाम ग्राम पंचायतों में काम प्रारंभ हो गए हैं लेकिन मजदूरों की कमी के चलते उन्हें गति नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

......
रबी सीजन में व्यस्त हुए श्रमिक
वर्तमान में रबी सीजन की बुवाई आरंभ हो गई है। जिससे मनरेगा के लिए श्रमिक कम उपलब्ध हो रहे हैं।
जय सिंह
उपायुक्त श्रम रोजगार
ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed