{"_id":"5991fa564f1c1b72398b46d0","slug":"51502739030-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 से होगा शिक्षामित्रों का सत्याग्रह आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 से होगा शिक्षामित्रों का सत्याग्रह आंदोलन
Updated Tue, 15 Aug 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
17 से होगा शिक्षामित्रों का सत्याग्रह आंदोलन
ललितपुर। सुप्रीम कोर्ट के द्वारा शिक्षामित्रों का सहायक अध्यापक पद पर हुए समायोजन को निरस्त कर देने के बाद शिक्षामित्रों ने प्रदेश भर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों के हक में कोई सकारात्मक फैसला लेने के लिए 16 अगस्त तक की मोहलत मांगी थी। प्रदेश सरकार द्वारा यह मोहलत समाप्त होने वाली है, लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। इस संबंध में प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर संयुक्त शिक्षामित्र संघर्ष समिति के तत्वावधान में 17 अगस्त से अनवरत सत्याग्रह आंदोलन जिला बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय में किया जाएगा। यह जानकारी जिलाध्यक्ष भगवत सिंह वैस ने दी है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में आगामी 21 अगस्त से लखनऊ में स्थित लक्ष्मण मेला मैदान में अनवरत सत्याग्रह आंदोलन चलाया जाएगा। उन्होंने जनपद के समस्त शिक्षामित्रों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।