फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   50 persent school student

स्कूल में बुलाए जाएंगे 50 फीसदी बच्चे

Mon, 08 Feb 2021 12:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
50 persent school student
school uniform.jpg - फोटो : school uniform.jpg
ललितपुर। लंबे समय के बाद परिषदीय विद्यालय सशर्त खोले जा रहे हैं। इसे ध्यान में रखकर विद्यालयों के प्रधानाध्यापक तैयारी में जुट गए हैं। उन्होंने अभिभावकों से सहमति पत्र लेने व विद्यालयों में कोविड से बचाव के लिए विभिन्न उपकरणों की व्यवस्था करनी शुरू कर दी है। विद्यार्थी, शिक्षक और कर्मचारी मास्क लगाकर स्कूल पहुंचेंगे।
विज्ञापन

शासन ने विद्यालय खोलने की हरी झंडी दे दी है। बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक ने प्रदेश में कक्षा 6 से 8 तक के स्कूल 10 फरवरी से खोलने के निर्देश दिए हैं। कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों का शिक्षण कार्य एक मार्च से शुरू किया जाएगा। इसके तहत स्कूल में 50 फीसदी बच्चे ही बुलाए जाएंगे। बच्चों को स्कूल बुलाने से पहले अभिभावकों से सहमति पत्र लिया जाएगा। किसी भी दिन कक्षा में कुल क्षमता के 50 फीसदी से अधिक उपस्थिति नहीं होगी। यदि बच्चों में कोरोना के लक्षण हैं तो उन्हें स्कूल नहीं भेजने के लिए कहा गया है। किसी बच्चे में लक्षण दिखने पर नजदीक के अस्पताल पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

-----
10 फरवरी से शिक्षण कार्य के लिए विद्यालय का पुन: संचालन किया जा रहा है। कोरोनाकाल में बच्चों की शिक्षा ज्यादा प्रभावित हुई है। शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में विद्यालय और प्रबंध समिति की ओर से विद्यालय संचालन से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इसमें थर्मल स्कैनर, पल्स ऑक्सीमीटर, डिजिटल थर्मामीटर, सैनीटाइजर, कक्षा में सोशल डिस्टेंसिंग बैठक व्यवस्था, मल्टीपल हैंडवाश यूनिट एवं मध्याह्न भोजन की व्यवस्था शामिल है। सभी शिक्षक अपने पूर्ण मनोयोग से शिक्षण कार्य करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ब्रजेश तिवारी, प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय मैरतीकलां
-----
कोविड-19 महामारी के मध्य विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। इसका हम स्वागत करते हैं। स्कूल नहीं खुलने से तमाम बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही थी। अब विद्यालय खुलने से बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जा सकेगा। जो बच्चे पाठ्यक्रम से पिछड़ गए हैं, उन्हें उपचारात्मक शिक्षा दी जाएगी। अभिभावकों की सहमति के बाद ही बच्चों को विद्यालय में शिक्षण कार्य हेतु बुलाया जाएगा, विद्यालय में पूर्ण रूप से सफाई, सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनर का उपयोग एवं मास्क का प्रयोग कराया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा।

-आशीष मिश्रा, प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय रजवारा
-----
कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों का शिक्षण कार्य दस फरवरी से और कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों का शिक्षण कार्य एक मार्च से प्रारंभ किया जाएगा। समस्त खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर कोविड-19 के प्रोटोकॉल का अनुपालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
- रामप्रवेश, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed