{"_id":"eef39073a8df9c06aff8e310f369a6e3","slug":"5-injured-in-road-accident-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया से टकराई पिकअप, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिया से टकराई पिकअप, पांच घायल
ललितपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम तेरा के मोड़ पर शनिवार को एक पिकअप अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई, जिससे ड्राइवर सहित पांच लोग घायल हो गए। घटना में एक का दाहिना हाथ टूट गया और दो को सिर में गंभीर चोटें आईं। घायलों का जिला संयुक्त चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।
सड़क निर्माण करने वाली कंपनी पीएनसी (परवीन नवीन चकलेश) इंफ्राटक लिमिटेड जिले में लंबे समय से बजाज पॉवर प्लांट के लिए सड़क निर्माण का काम कर रही है। वर्तमान में ग्राम बिरारी के पास डामर रोड पर काम चल रहा है। शनिवार की सुबह डामर को गर्म करने के लिए मजदूर पिकअप (यूपी 83 एटी 1602) वाहन से ग्राम खोंखरा के पास लकड़ी लेने के लिए गए हुए थे। लकड़ी भरकर पांच मजदूर गाड़ी से वापस आ रहे थे कि इस बीच ग्राम तेरा की घुमाऊ मोड़ पर पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिया के खंडे उखड़ गए। इस टक्कर में चालक शाहबावाद आगरा निवासी मनोज (32) पुत्र जोगेंद्र , नूरपुर मुरादाबाद निवासी इश्तकार(28) पुत्र अबरार, नेहरू नगर ललितपुर निवासी स्वामी यादव (30) पुत्र गोपाल यादव, खिरिया रोड आगरा निवासी हरीओम (30) पुत्र नारायण सिंह और बटला आगरा निवासी लोकेंद्र सिंह (29) पुत्र सुरेशचंद्र घायल हो गए। दुघर्टना में चालक मनोज व इश्तकार के सिर में गंभीर चोटें आई तथा नेहरू नगर निवासी स्वामी यादव का दाहिना हाथ टूट गया। हरीओम व लोकेंद्र को सिर व आंख में चोट लगी है। घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।