फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   4695 42.95 million outstanding on tubewell Snyojndharkon

4,695 नलकूप संयोजनधारकों पर 42.95 करोड़ बकाया

Thu, 15 Oct 2015 12:41 AM IST
ललितपुर
ललितपुर Updated Thu, 15 Oct 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन

ललितपुर। विद्युत निगम ने सभी श्रेणी के विद्युत संयोजनधारी बड़े बकाएदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन के निर्देश पर विभाग द्वारा नलकूप संयोजनधारी बड़े बकाएदारों को अब आरसी जारी की जाएगी, जिससे तहसील के माध्यम से राजस्व वसूली होगी। वसूली पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त वसूली चार्ज भी लिया जाएगा। 

विद्युत निगम द्वारा जिले में नलकूप संयोजनधारी किसानों को बिजली मुहैया कराई जाती है। उपभोक्ताओं द्वारा हर माह बिजली का उपभोग किया जाता है। 

विज्ञापन

लेकिन जनपद के किसानों में से काफी कम किसान ऐसे हैं, जो हर महीने और नियमित भुगतान कर रहे हैं। बाकी, ज्यादातर उपभोक्ता भुगतान में लापरवाही बरतते हैं, जिससे उनके ऊपर करोड़ों रुपये का बकाया हो गया है। एक माह पूर्व विभाग द्वारा 10 हजार रुपये से अधिक के बकाएदार किसान उपभोक्ताओं को नोटिस जारी करते हुए विद्युत बिल जमा करने को कहा था, लेकिन उपभोक्ताओं ने इस बारे में कोई रुचि नहीं ली।

विज्ञापन


जिले में 4,695 नलकूप संयोजनधारी उपभोक्ताओं पर 42,95,66,869 रुपये बकाया है। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता प्रशांत सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा विद्युत चोरी रोकने और राजस्व वसूली करने के लिए विद्युत चेकिंग महाअभियान बुधवार से शुरू किया जा रहा है, जिसमें नलकूप संयोजनधारी बिजली उपभोक्ताओं से भी वसूली की जाऐगी। उन्होंने बताया कि नोटिस के बाद भी राजस्व वसूली अदा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं की आरसी जारी की जाएगी, जिसके तहत तहसील द्वारा उपभोक्ताओं से वसूली की जाएगी, जिस पर उपभोक्ताओं को 10 प्रतिशत तहसील शुल्क भी देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed