फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   43 village pradhan notice for not active for making toilet

शौचालय निर्माण में उदासीनता पर तैतालीस ग्राम प्रधानों को नोटिस

Tue, 25 Jun 2019 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
43 village pradhan notice for not active for  making toilet
शौचालय निर्माण में उदासीनता पर 43 ग्राम प्रधानों को नोटिस
विज्ञापन

ललितपुर। जिले के 43 ग्राम प्रधानों को शौचालय निर्माण में उदासीनता बरतना भारी पड़ गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने सौ से ज्यादा शौचालयों का निर्माण पूर्ण नहीं कराने वाले प्रधानों को नोटिस जारी किया है, साथ ही ग्राम पंचायतों के कर्मचारियों को अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए आगाह किया है।
जिले की सभी 416 ग्राम पंचायतें खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ) घोषित हो चुकी हैं, लेकिन कई ग्राम पंचायतों में अभी भी शौचालय या तो बने नहीं है या फिर अपूर्ण हैं। इसके अलावा छूटे लाभार्थियों के घरों में शौचालय निर्माण के लिए धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है। इसके बाद भी कई ग्राम प्रधान व कर्मचारी इस मामले में बेपरवाह बने हुए हैं। इससे शौचालय निर्माण का पैसा खर्च नहीं हो पा रहा है। वहीं, तमाम ग्राम पंचायतों में खुले शौच की समस्या अभी भी बनी हुई है। जिसे ध्यान में रखकर जिला पंचायत राज अधिकारी श्रवण कुमार सिंह ने ग्राम प्रधानों पर शिकंजा कसना आरंभ कर दिया है। उन्होंने जिन ग्राम पंचायतों में एक सैकड़ा से ज्यादा शौचालय नहीं बने हैं, उन ग्राम पंचायतों के प्रधानों को नोटिस जारी किए हैं, साथ ही संबंधित ग्राम पंचायतों के कर्मचारियों को भी शौचालय निर्माण की प्रगति नहीं बढ़ने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए आगाह किया है। इस मामले में जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह भी सख्त बने हुए हैं। निरीक्षण के दौरान शौचालय अधूरे पाए जाने पर ग्राम पंचायत अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। कुछ ग्राम प्रधानों के पावर सीज करने की कार्रवाई भी की है।
विज्ञापन

बुधवार को शौचालय निर्माण के संबंध में मीटिंग बुलाई गई है। इससे पहले जिले के 43 ग्राम प्रधानों को नोटिस निर्गत किए गए हैं। इन प्रधानों की ग्राम पंचायतों में सौ से ज्यादा शौचालय बनना अवशेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- श्रवण कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed