{"_id":"5d0407d68ebc3e74ff41e384","slug":"42-mahadaniyo-ne-kiya-raktydan","type":"story","status":"publish","title_hn":"42 महादानियों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
42 महादानियों ने किया रक्तदान
Sat, 15 Jun 2019 02:17 AM IST
देवेंद्र कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Sat, 15 Jun 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
au blood camp, lalitpur
- फोटो : amar ujala, lalitpur news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ ने विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया। इसमें 42 लोगों ने एक-एक यूनिट रक्तदान किया। शिविर में सभी को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का शुभारंभ सुबह 11 बजे जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह ने अतिथियों को पुष्प देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यालय, तहसील व ब्लाक स्तर पर भी रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाए। रक्तदान के महत्व व लाभ, रक्तदान करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया जाए।
उन्होंने कहा कि जिले में 30 से 40 प्रतिशत दो पहिया वाहन चालक तीन व चार सवारियों को बैठाकर चला रहे हैं। कुछ वाहन बिना नंबरों के दौड़ रहे हैं। बिना हेलमेट के अधिकतर वाहन चल रहे हैं। जागरूकता के अभाव में अधिक दुर्घटनाएं हो रहीं हैं, जिससे ब्लड बैंक में भी रक्तदान की कमी पड़ जाती है। उन्होंने रक्तदान को महान कार्य बताया।
विज्ञापन
उपजिलाधिकरी सदर गजल भारद्वाज ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को ब्लड की आवश्यकता अधिक होती है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई अन्य दान नहीं होता है। रक्तदान से अधिक फायदे होते हैं। संचालन कर रहे डॉ. अमित चतुर्वेदी ने कहा कि रक्तदान में वह शक्ति है, जो जीवन बचा सकती है। जिससे रक्तदान को महादान माना जाता है। रक्त को कृत्रिम रुप से नहीं बनाया जा सकता है।
भीषण गर्मी होने के बाद भी शिविर के शुभारंभ होते ही रक्तदाता रक्तदान के लिए पहुंचना शुरू हो गए थे। रक्तदान करने आए लोगों से पहले फार्म भरवाया गया। इसके बाद ब्लड सैंपल लेकर अस्पताल की टीम ने उनका चिकित्सीय परीक्षण किया, जांच में सही पाए जाने पर उन्हें रक्तदान करने की स्वीकृति दी गई। इस दौरान कुछ लोगों का स्वास्थ्य कारणों के चलते रक्त नहीं लिया गया।
संगठनों ने किया सहयोग
अमर उजाला और जिला अस्पताल द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में विभिन्न संगठनों ने हिस्सा लिया और शिविर को सफल बनाने में भागीदारी निभाई। शिविर में ललितपुर सेवा ग्रुप, बुंदेलखंड विकास सेना, अंबे रक्तदान समिति व अन्नपूर्णा सेवा संघ के सदस्यों ने रक्तदान किया।
यह बने महादानी
रक्तदान शिविर में दीपिका वैश्नव, अंकित सोनी, सुरेश चंद्र, राजेंद्र कुमार दुबे, संजीव खरे, ध्रुव कुमार साहू, पंकज साहू, दीपक कुमार साहू, इंद्रेश कुमार तिवारी, सौरभ पाठक, सत्यनारायण त्यागी, मनीष पटवारी, जितेंद्र सिंह, निर्मल रजक, नंदराम, अनिल सूरी, अंकित जैन, अक्षय गौतम, अंकुर जैन सानू बाबा, नरेंद्र सिंह, अभिषेक नामदेव, विपिन सोनी, इमरान पठान, प्रज्जवल, जीवांश, कोहिनूर, आशिफ, अमन जैन, वीरेंद्र, उमेश सोनी, वासुदेव पटवा, आशीष रिछारिया, सुरेंद्र सिंह, सतीश विश्वकर्मा आदि ने रक्तदान किया।