फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   अब दिव्यांग दंपति को शादी करने पर मिलेंगे 35 हजार की धनराशि

अब दिव्यांग दंपति को शादी करने पर मिलेंगे 35 हजार की धनराशि

Fri, 22 Jun 2018 01:56 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
अब दिव्यांग दंपति को शादी करने पर मिलेंगे 35 हजार की धनराशि
अब दिव्यांग दंपति को शादी करने पर मिलेगी 35 हजार की धनराशि
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। प्रदेश सरकार दिव्यांगों पर मेहरबान हो गई है। अब विभाग द्वारा दिव्यांग को शादी करने पर 35 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
निर्धन परिवारों के हित में शासन की ओर से तमाम कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें से एक दिव्यांग पुरस्कार योजना शामिल है। इस योजना में दिव्यांग दंपत्ति को शादी करने पर 35 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। इसके लिए उन्हें शादी करने के बाद या फिर शादी करने से पहले ऑनलाइन आवेदन जमा करना होगा। इसकी एक कॉपी विभागीय कार्यालय में जमा करानी होगी। यदि पुरुष दिव्यांग हो तो 15 हजार व महिला दिव्यांग है तो 20 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। यदि दोनों ही दिव्यांग आपस में शादी करते हैं तो उन्हें 35 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। बता दें कि योगी सरकार गरीबों की शादी के लिए पहले से ही सामूहिक विवाह योजना चला रही है। अब दिव्यांगजनों को पृथक से शादी करने पर यह तोहफा दिया है। उधर, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी पीयूष चंद्र राय बताया है कि सरकार की ओर से दिव्यांग शादी पुरस्कार योजना संचालित की गई है। शादी में पुरुष दिव्यांग को 15 हजार एवं महिला दिव्यांग को 20 हजार की धनराशि देने के लिए निर्धारित किया गया है, वहीं दोनो दंपति दिव्यांग हैं तो उन्हें 35 हजार रुपये की धनराशि पुरस्कार के रूप में प्रशासन की ओर से दी जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए दिव्यांगों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा, वहीं जो फार्म भरा जाएगा उसकी एक कॉपी जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी के दफ्तर में जमा करना होगा। आवेदन करने के लिए विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र और बैंक पासबुक की छायाप्रति लगाना अनिवार्य है। वह शादी के पहले या शादी के बाद ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रमाणपत्रों की जांच उपरांत उन्हें योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed