फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   पूर्वजों के इतिहास ले प्रेरणा ने व शिक्षा की ओर बढ़े युवा

पूर्वजों के इतिहास ले प्रेरणा ने व शिक्षा की ओर बढ़े युवा

Tue, 19 Jun 2018 01:36 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
पूर्वजों के इतिहास ले प्रेरणा ने व शिक्षा की ओर बढ़े युवा
इतिहास से लें प्रेरणा लें युवा
विज्ञापन

ग्राम दैलवारा में महाराजा महाराणा प्रताप व छत्रसाल जू देव की जयंती मनाई गई
क्षत्रीय महासभा व राजपूत करणी सेना के तत्वाधान में हुआ आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा व राजपूत करणी सेना के तत्वाधान में वीर शिरोमणि महाराजा महाराणा प्रताप और बुंदेलखंड केसरी महाराजा छत्रसाल जूदेव की जयंती पर ग्राम दैलवारा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण करके किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघर्ष सेना के अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह बुंदेला ने कहा कि हम सभी लोगों को अपने पूर्वजों द्वारा बनाए गए मार्ग पर चलना चाहिए। महाराणा प्रताप ने घास की रोटियां खाई, लेकिन अधीनता स्वीकार नहीं की। हम सभी को सर्व समाज को लेकर समाज सुधार का कार्य करना चाहिए। क्षत्रिय महासभा के जिला महामंत्री भगवत सिंह बैस ने कहा कि हम सभी को अपने पूर्वजों के इतिहास से प्रेरणा लेनी चाहिए और सभी युवा शिक्षा पर विशेष जोड़ दें। इसी क्रम में किसान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष केहर सिंह बुंदेला ने अपने संबोधन में महाराजा छत्रसाल जु देव के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि महराज का ननिहाल देलवारा में ही था। बचपन में छत्रसाल जु देव कई दिनों तक यहां रहे हैं। वहीं उन्होंने मांग उठाई कि ऐसे महान पराक्रमी राजा की मूर्ति दैलवारा में लगनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नारायण सिंह बुंदेला ने व संचालन साहब इंद्रभन सिंह बुंदेला ने किया और अंत में राजू राजा दैलवारा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षत्रिय महासभा के जिला उपाध्यक्ष क्षत्रपाल सिंह परमार, भगवत सिंह बैस, महावीर सिंह परिहार, नारायण सिंह बुंदेला, केहर सिंह बुंदेला, इंद्रभन सिंह, वीरेंद्र सिंह, भरत सिंह, कृपाल सिंह, रतन सिंह, जयहिंद सिंह, छोटे राजा, नन्हे राजा, राजपूत करणी सेना के रानू राजा रोड़ा, डग्गी राजा, गोलू राजा पवार, आकाश राजा श्चौहान, मयंक राजा, अखंड प्रताप रोहित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed